पुणे में छापामारी (सौजन्य-एक्स) 
पुणे

पुणे में अवैध शराब के ठिकाने से मिला कुबेर का खजाना.., पुलिस के उड़े होश, VIDEO देखकर रह जाएंगे दंग

Pune Crime News: कोंढवा इलाके में अवैध शराब के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिस को अलमारी से 1 करोड़ से ज्यादा नकद मिला। मामले की जांच में इनकम टैक्स विभाग भी अलर्ट।

प्रिया जैस

Pune Police: महाराष्ट्र के पुणे से सामने आई एक कार्रवाई ने पुलिस के साथ-साथ आयकर विभाग को भी सतर्क कर दिया है। कोंढवा इलाके में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची पुणे पुलिस को छापेमारी के दौरान ऐसी नकदी मिली, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। घर के भीतर रखी एक अलमारी से एक करोड़ रुपये से अधिक की नकद राशि बरामद की गई, जिसे गिनने के लिए नोट गिनने वाली मशीन मंगानी पड़ी।

शराब की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

कोंढवा पुलिस को सूचना मिली थी कि ‘काकड़े वस्ती’ इलाके के एक घर से अवैध रूप से देशी और विदेशी शराब बेची जा रही है। इसके आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को वहां छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस ने व्हिस्की, रम समेत करीब 70 लीटर शराब बरामद की। शुरुआती जांच में लगभग 2 लाख रुपये की शराब और 1.41 लाख रुपये नकद मिले, जिससे कुल जब्ती 3,46,950 रुपये रही।

बेडरूम की अलमारी से खुला बड़ा राज

कार्रवाई के दौरान पुलिस को शक हुआ कि मामला सिर्फ शराब तक सीमित नहीं है। इसके बाद बेडरूम में रखी एक पुरानी अलमारी की गहन तलाशी ली गई। अलमारी के अलग-अलग हिस्सों से नोटों के बंडल निकलते चले गए। गिनती पूरी होने पर नकद राशि 1,00,85,950 रुपये पाई गई। शराब के कथित छोटे कारोबार से इतनी बड़ी रकम मिलना जांच एजेंसियों के लिए भी हैरान करने वाला था।

तीन आरोपी नामजद, नेटवर्क की जांच शुरू

इस मामले में पुलिस ने अमर कौर उर्फ मादरीकौर, दिलदार सिंह और देवश्री जुन्नी सिंह को आरोपी बनाया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी नकदी सिर्फ अवैध शराब बिक्री से जुटाई गई या इसके पीछे कोई अन्य गैरकानूनी गतिविधि भी शामिल है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है।

बड़े सिंडिकेट की आशंका

पुणे पुलिस को संदेह है कि यह अवैध कारोबार किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। हाल के दिनों में शहर में ड्रग्स और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के चलते यह कार्रवाई भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस आरोपियों के वित्तीय लेन-देन और संपर्कों की गहन जांच कर रही है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज