पुणे में शरद पवार को लगा झटका, प्रशांत जगताप ने कांग्रेस से मिलाया हाथ, हर्षवर्धन सपकाल रहे मौजूद

Prashant Jagtap Joins Congress: पुणे नगर निगम चुनावों से पहले NCP (SP) के पूर्व शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने पार्टी छोड़ कांग्रेस जॉइन की, हर्षवर्धन सपकाल रहे मौजूद।
Prashant Jagtap Joins Congress: पुणे नगर निगम चुनावों से पहले NCP (SP) के पूर्व शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने पार्टी छोड़ कांग्रेस जॉइन की, हर्षवर्धन सपकाल रहे मौजूद।
प्रशांत जगताप (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Pune News: पुणे नगर निगम चुनाव से पहले राजनीति पार्टियों में दल अदला-बदली का माहौल बन गया है। इसी सिलसिले में शरद पवार गुट को एक बड़ा झटका लगा है। जो कि पार्टी के लिए बड़ा बखेड़ा खड़ा कर सकता है। पुणे नगर निगम चुनावों से पहले, NCP (SP) गुट के पूर्व पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रशांत जगताप का पार्टी में स्वागत किया। इससे कांग्रेस की पकड़ अब और मजबूत होती नजर आ रही है।

कांग्रेस में शामिल प्रशांत जगताप

पुणे नगर निगम चुनावों से पहले, NCP (SP) गुट के पूर्व पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप कांग्रेस में शामिल हुए।

बता दें, कि हाल ही में पूर्व शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने एनसीपी-एसपी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्हें अन्य राजनीतिक पार्टियों ने बड़े ऑफर देने शुरू कर दिए थे। उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे ने भी प्रशांत जगताप से फोन पर बातचीत की और पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था। लेकिन अब साफ हो गया है कि प्रशांत जगताप ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है।

प्रशांत जगताप कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, विजय वडेट्टीवार और दूसरे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पुणे नगर निगम के चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। इसलिए प्रशांत जगताप का कांग्रेस में आना शरद पवार और पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे शरद पवार की पार्टी को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com