नितिन गडकरी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे-कोल्हापुर हाईवे: नितिन गडकरी का वादा, एक साल में पूरा हो जाएगा हाईवे का काम

Pune-Kolhapur Highway की बदहाल स्थिति पर सुप्रिया सुले के सवाल के बाद नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया कि 6,000 करोड़ की DPR तैयार है और हाईवे का काम शीर्ष प्राथमिकता पर एक साल में पूरा होगा।

आकाश मसने

Nitin Gadkari On Pune-Kolhapur Highway: पुणे से कोल्हापुर के बीच नेशनल हाईवे पर सफर इन दिनों यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी साबित हो रहा है। सड़क चौड़ीकरण में हो रही देरी, जगह-जगह गड्ढों की भरमार के कारण चार से पांच घंटे की यात्रा अब आठ से नौ घंटे में पूरी हो रही है। खराब सड़कों पर टोल वसूली रोकने के आदेश के बावजूद स्थिति में खास सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। इसी मुद्दे को लेकर संसद में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने सरकार से सवाल किया कि आखिर पुणे-कोल्हापुर हाईवे कब तक दुरुस्त हो जाएगा?

गडकरी बोले- ये हमारी शीर्ष प्राथमिकता

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जवाब में कहा कि पुणे-कोल्हापुर हाईवे न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों और व्यापार के लिए भी बेहद अहम है। इसलिए केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि पुणे-सातारा सेक्शन पहले रिलायंस कंपनी को दिया गया था, लेकिन वह अनुबंध समाप्त कर दिया गया है। अब इस पूरे मार्ग का नया सर्वे किया जा रहा है ताकि सबसे बेहतर प्लानिंग के साथ काम तेजी से आगे बढ़ सके।

6 हजार करोड़ रुपये का DPR तैयार

गडकरी ने कहा कि इस परियोजना के लिए 6,000 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुकी है।पुणे वेस्टर्न बायपास की सर्विस लेन का काम बजट आवंटन के साथ शुरू होगा, वहीं खंबाटकी घाट में नया टनल बनाने की तैयारी है जिससे समय और जोखिम दोनों कम होंगे।

एक साल में काम पूरा करने का वादा

गडकरी ने बताया कि सातारा से कोल्हापुर सेक्शन की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है लेकिन तकनीकी और स्थानीय दिक्कतों के चलते काम की गति धीमी है। इसके समाधान के लिए वह अगले हफ्ते समीक्षा बैठक करने वाले हैं। गडकरी ने भरोसा दिया है कि पुणे-कोल्हापुर हाईवे का काम एक साल के भीतर पूरा कर दिया जाएगा। इससे न सिर्फ यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि बेंगलुरु की ओर जाने वाली लॉजिस्टिक और औद्योगिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन