पुणे में पाकिस्तानी सिंगर के परफॉर्म करने पर बवाल! 14 लोग हिरासत में लिए गए, जानें पूरा मामला 
पुणे

पुणे में पाकिस्तानी सिंगर के परफॉर्म करने पर बवाल! 14 लोग हिरासत में लिए गए, जानें पूरा मामला

Pakistani singer: पुणे के कल्याणी नगर में बॉलर क्लब के बाहर प्रदर्शन हुआ, क्योंकि प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि एक पाकिस्तानी सिंगर को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया है।

अर्पित शुक्ला

Puns News: पुणे के कल्याणी नगर में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सकल हिंदू समाज के सदस्यों ने बॉलर क्लब के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वहां एक पाकिस्तानी सिंगर को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। साथ ही उन्होंने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की लाइव स्क्रीनिंग का भी विरोध किया।

पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकार इमरान नासिर खान हैं, जो नीदरलैंड्स के नागरिक हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें पाकिस्तानी नागरिक बताकर अफवाहें फैलाई गईं। इसी कारण कई संगठनों के कार्यकर्ता क्लब के बाहर जमा हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

होटल के बाउंसरों ने की मारपीट

हालांकि सच्चाई बताए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने होटल में प्रवेश कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश की। जब पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हस्तक्षेप किया, तो होटल के बाउंसरों ने कथित तौर पर कुछ प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

बाद में पुलिस अधिकारियों ने 14 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया ताकि कानून-व्यवस्था पर असर न पड़े। यरवदा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेल्के ने बताया कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है और स्थिति नियंत्रण में है।

बता दें कि बॉलर क्लब इससे पहले पुणे में हुए पोर्श दुर्घटना मामले के चलते चर्चा में आया था, जब पुलिस जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज से यह पता चला था कि दुर्घटना का नाबालिग आरोपी अपने दोस्तों के साथ उसी क्लब में शराब पी रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने क्लब के खिलाफ कार्रवाई की थी। हालांकि बाद में क्लब ने सामान्य रूप से अपना संचालन दोबारा शुरू कर दिया।

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया