(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
पुणे

Pune: जेजुरी में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत, युवक ने पति की हत्या की

Pune Crime News: पुणे के जेजुरी में एकतरफा प्यार के जुनून में युवक ने महिला के पति की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग हिरासत में है।

अपूर्वा नायक

Pune Murder Case News In Hindi: पुणे जिले के जेजुरी इलाके में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एकतरफा प्यार के जुनून में एक युवक ने महिला के पति की बेरहमी से हत्या कर दी।

जेजुरी पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुशांत संदीप मापारे (21) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस साजिश में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

मृतक की पहचान 22 वर्षीय दीपक गोरख जगताप (निवासी मालशिरस) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुशांत एक विवाहित महिला से एकतरफा प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था।

महिला की शादी दीपक से हो जाने के बाद सुशांत बदला लेने की फिराक में था। 14 दिसंबर को दीपक का शव मालशिरस के रामकाठी खेत में खून से लथपथ मिला था, जिसके शरीर पर धारदार हथियार के घाव थे।

इलाके में फैली सनसनी

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप गिल के मार्गदर्शन में जांच शुरू हुई तो शक की सुई सुशांत पर टिकी, आरोपी यवत इलाके में छिपकर भागने की तैयारी में था, तभी पुलिस ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा, अदालत ने आरोपी को 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस घटना ने पूरे पुरंदर इलाके में सनसनी फैला दी है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न