प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

नौकरी और ट्रेडिंग का झांसा देकर आईटी इंजीनियर दंपति ठगी, 7 दिनों में लगाया करोड़ों का चूना

Pune News: पुणे में आईटी इंजीनियर दंपति से टेलीग्राम पर पार्ट-टाइम नौकरी और ट्रेडिंग का झांसा देकर 1.25 करोड़ की साइबर ठगी। शिवाजीनगर साइबर पुलिस ने केस दर्ज किया।

आकाश मसने

Pune Cyber Fraud News: साइबर ठगों ने पुणे के एक आईटी इंजीनियर दंपति को सिर्फ 5 दिनों में सवा करोड़ रुपए का चूना लगाया है। ठगों ने टेलीग्राम के जरिए दंपति को पार्ट-टाइम नौकरी और ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगी की। इस मामले में शिवाजीनगर के साइबर पुलिस थाने में 40 वर्षीय एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर टेलीग्राम आईडी धारक, ग्रुप एडमिन और बैंक खाता धारकों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता और उनके पति दोनों आईटी इंजीनियर हैं और हड़पसर के मगरपट्टा सिटी में रहते हैं। 23 जुलाई को उन्हें हंड्रेड परसेंट रियल रिक्रूटमेंट टीम 1904 नामक एक टेलीग्राम ग्रुप में बिना उनकी सहमति के जोड़ा गया। इसके बाद, ग्रुप के सदस्यों ने खुद को कंपनी का एजेंट बताकर व्यक्तिगत और ग्रुप चैट में उनसे बात करना शुरू कर दिया।

मामले की जांच कर रही पुलिस

उन्होंने लगातार संपर्क बनाए रखा और उन्हें पार्ट-टाइम जॉब और ट्रेडिंग की जानकारी दी, जिसमें अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इस तरह उन्होंने दंपति का विश्वास जीता। इसके बाद साइबर ठगों ने उन्हें अलग-अलग बैंक खातों में बार-बार पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया।

दंपति ने केवल 23 से 31 जुलाई 2025 के बीच यानी सात से 8 दिनों में कुल 1 करोड़ 27 लाख 70 हजार रुपए इन खातों में डाल दिए। जब ठगों ने और पैसे जमा करने को कहा और जमा की गई रकम पर कोई रिटर्न नहीं दिया तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है।

उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन ठगों ने उनसे संपर्क बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सोनाली शिंदे मामले की जांच कर रही है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज