पुणे न्यूज (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune में जनवरी 2026 को होगी इंटरनेशनल साइकिलिंग रेस, 145 करोड़ से सड़कों का मेकओवर!

आने वाले कुछ समय में Pune में Pune Grand Challange 2026 Cycling Competition का आयोजन किया जाने वाला है। जिसको लेकर पुणे में जोरों शोरों से तैयारियां जारी है।

अपूर्वा नायक

Pune News: राष्ट्रीय स्तर की 'पुणे ग्रैंड चैलेंज 2026' साइकिलिंग प्रतियोगिता जनवरी 2026 में पुणे शहर व जिले में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए पुणे शहर (55 किमी) तथा पुणे कैंटोन्मेंट और सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग के 20 किलोमीटर मार्ग को मिलाकर कुल 75 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। इस पर पुणे महानगरपालिका करीब 145.75 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है।

हर पैकेज के लिए अलग ठेकेदार नियुक्त

मनपा ने सड़कों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने, सुंदर और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया है। रोड विभाग प्रमुख अनिरुद्ध पावसकर ने जानकारी दी है कि काम 4 पैकेजों में विभाजित किए गए हैं और हर पैकेज के लिए अलग ठेकेदार नियुक्त किए जाएंगे। सभी काम दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पैकेज व सभी दिशाओं के काम

पैकेज 1: 9.67 किलोमीटर सड़क सुधार, खर्च -30.80 करोड़ रुपए पैकेज 2: 28.53 किमी सड़कें (पुणे विश्वविद्यालय चौक, औंध, राजीव गांधी पूल, एफसी रोड, जेएम रोड, नाल स्टॉप आदि) खर्च 32.67 करोड़ रुपए पैकेज 3: 14.32 किमी सड़कें (शास्त्री रोड, तिलक रोड, बाजीराव रोड, नेहरू रोड, स्टेशन रोड आदि) खर्च 38.22 करोड़ रुपए पैकेज 4: 22.47 किमी सड़कें (ईस्ट स्ट्रीट, पुलगेट, गुलाबी मैदान, लुल्लानगर से येवलेवाडी-बोपदेव घाट मार्ग) खर्च 44.05 करोड़ रुपए

गुणवत्ता पर जोर

  • एक ठेकेदार को केवल एक ही पैकेज का काम मिलेगा
  • 60 दिनों में काम पूरा नहीं होने पर रोजाना 50 हजार रुपये जुर्माना और 5 साल की ब्लैक लिस्टिंग।
  • ठेकेदार के पास 120 TPH क्षमता का हॉट मिक्स प्लांट (35 किमी परिधि में), 2 पावर्स, 2 बिटुमेन डिस्ट्रीब्यूटर, 4 वाइब्रेटरी रोलर और 1 मिलिंग मशीन होना जरुरी है।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद