हिंजवड़ी शिवाजीनगर मेट्रो लाइन 3 सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो का काम अंतिम चरण में अगले 10-12 दिनों में निर्माण पूरा, पीएम से समय मिलने का इंतजार

Pimpri Chinchwad Metro Line: 23.2 किमी लंबी हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो का काम अगले 10-12 दिनों में पूरा होगा। प्रधानमंत्री से उद्घाटन का समय न मिलने के कारण सेवा शुरू होने में देरी हो रही है।

रूपम सिंह

Hinjawadi Shivajinagar Metro Line: हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो दौड़ने के लिए तैयार हो रही है, लेकिन उद्घाटन की तारीख तय नहीं होने से यात्रियों का इंतजार खत्म नहीं हो रहा। पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के अनुसार, मार्ग पर बचे छोटे-मोटे काम अगले 10 से 12 दिनों में पूरे हो जाएंगे।

इसके बाद सेवा शुरू करने का फैसला राज्य सरकार करेगी। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय को लेकर उद्घाटन कार्यक्रम पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पीएमआरडीए आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने बताया कि 23.2 किलोमीटर लंबे मार्ग के अधिकांश हिस्से का काम पूरा हो चुका है। 1 से 12 और 17 से 23 स्टेशनों का सीएमआरएस निरीक्षण भी पूरा हो गया है। 13 से 16 स्टेशनों पर कुछ काम बाकी हैं, जिन्हें जल्द पूरा करने की तैयारी है।

पहले 12 स्टेशन, अब पूरे मार्ग की तैयारी

पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण पीएमआरडीए ने पहले 12 स्टेशन शुरू करने की योजना बनाई थी और उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा था। समय नहीं मिलने के बाद यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी। अब पूरे 23 स्टेशनों वाले मार्ग को एक साथ शुरू करने की तैयारी है। पीएमआरडीए सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के समय के लिए प्रयास जारी हैं।

आचार संहिता और पितृपक्ष के कारण उद्‌घाटन अक्टूबर के तीसरे या चौथे सप्ताह तक खिसकने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, अंतिम तारीख पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। हिंजवड़ी के आईटी कर्मचारियों के लिए मेट्रो शुरू होना लंबे समय से बड़ी उम्मीद है।

फोरम ऑफ आईटी कर्मचारियों के सचिव पवनजीत माने ने कहा कि कर्मचारी पिछले दो वर्षों से मेट्रो का इंतजार कर रहे हैं। सेवा शुरू होने की उम्मीद कई बार बनी, लेकिन उद्घाटन में देरी के कारण यात्रियों को अभी भी राहत नहीं मिली है।

हिजवड़ी से शिवाजीनगर मेट्रो का काम अगले 10 से 12 दिनों में पूरा हो जाएगा। इसके बाद राज्य सरकार मेट्रो के उद्घाटन के संबंध में निर्णय लेगी। उद्घाटन के लिए किसे बुलाना है, इसका निर्णय भी राज्य सरकार ही लेगी।
डॉ. अभिजीत चौधरी, आयुक्त, पीएमआरडीए

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी