प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो) 
पुणे

पुणे में खूनी इश्क का तांडव! मां के प्रेमी को बेटी के बॉयफ्रेंड ने सरेआम उतारा मौत के घाट, 6 गिरफ्तार

Pune Crime News: पुणे के हडपसर में मां के प्रेमी द्वारा बेटी पर ब्रेकअप का दबाव बनाना जानलेवा साबित हुआ। गुस्से में आए बेटी के प्रेमी ने साथियों संग मिलकर सरेआम हत्या कर दी।

आकाश मसने

Pune Hadapsar Murder Case: पुणे के हडपसर इलाके में रिश्तों के उलझे विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हडपसर के कालेपडल इलाके में 3 मई की रात को हुई गणेश संजू बिरादार की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यह हत्या किसी पुरानी रंजिश के कारण नहीं, बल्कि प्रेम संबंधों के बीच उपजे 'ईगो' और दखलअंदाजी का नतीजा थी।

मां के प्रेमी द्वारा बेटी पर प्रेम संबंध तोड़ने का दबाव बनाने और धमकियां देने से नाराज युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात हडपसर के कालेपडल इलाके में हुई। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर अपराधी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

3 मई की रात करीब साढ़े दस बजे गणेश संजू बिरादार की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दुर्वांग उर्फ पारस मानकर, पारस गायकवाड, अभिजित इंगले, सोमनाथ दोरकर, साहिल शेलार और चंद्रशेखर जावीर शामिल हैं।

महिला प्रेमिका की बेटी पर बॉयफ्रेंड को छोड़ने का बनाया दवाब

जांच में सामने आया कि गणेश बिरादार विवाहित था और उसका एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। जिस महिला के साथ गणेश का संबंध था उसकी बेटी का प्रेम संबंध दुर्वांग उर्फ पारस मानकर नामक युवक से था, जो एक कुख्यात अपराधी बताया जा रहा है। गणेश को यह रिश्ता पसंद नहीं था। वह अपनी महिला प्रेमिका की बेटी पर लगातार दुर्वांग से संबंध खत्म करने का दबाव बना रहा था।

आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

इसी विवाद के चलते दुर्वांग ने अपने साथियों के साथ मिलकर गणेश बिरादार की हत्या की साजिश रची। 3 मई की रात करीब 10:30 बजे जब गणेश कालेपडल इलाके से गुजर रहा था, दुर्वांग और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से गणेश पर ताबड़तोड़ वार किए। हमला इतना भीषण था कि गणेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

पुणे पुलिस कर रही मामले की जांच

पुणे की कालेपडल पुलिस ने हत्या के मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी