Maharashtra Sports Event:पुणे की पहली ग्रांड टूर साइकिल रेस (सोर्सः सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे ग्रांड टूर साइकिल रेस में दिखेगा इतिहास, धरोहर और सांस्कृतिक विरासत का संगम

Maharashtra Sports Event: पुणे की पहली ग्रांड टूर साइकिल रेस 19 जनवरी से शुरू होगी, जिसमें 35 देशों के 171 साइकिलिस्ट भाग लेंगे और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर पेश करेगी।

आंचल लोखंडे

Pune Cycling Competition: पांच दिनों तक चलने वाली पुणे की पहली ग्रांड टूर साइकिल रेस, “पुणे ग्रांड टूर,” 19 जनवरी से शुरू होगी। यह 437 किलोमीटर लंबी बहु-चरणीय साइकिल रेस न केवल सहनशक्ति के खेल को दर्शाएगी, बल्कि इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से भी सजी होगी। पुणे जिला प्रशासन द्वारा महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से आयोजित इस आयोजन में फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चीन और थाईलैंड सहित 35 देशों के 171 शीर्ष स्तर के साइकिलिस्ट भाग लेंगे।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को दक्कन के पठार में फैले विविध भू-भाग से गुजरने का मौका मिलेगा और कमेंट्री में छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत तथा क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व को उजागर किया जाएगा।

समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

पुणे के जिलाधिकारी जितेंद्र दुडी ने कहा, “यह सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि पुणे को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अनूठा अवसर है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता, सह्याद्री की मनमोहक पहाड़ियां, गौरवशाली इतिहास, प्रतिष्ठित धरोहर स्थल एवं किले तथा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने लाने का यह बेहतरीन मौका है। इससे पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।”

सामग्री ‘इंडोलॉजिस्ट्स’ की टीम की मदद से संकलित

उन्होंने बताया कि 437 किलोमीटर के रेस मार्ग पुणे के विविध भू-भाग से होकर गुजरेंगे और मार्ग में आने वाले गांवों, धरोहर स्थलों, झीलों और प्रसिद्ध किलों के महत्व पर आधारित शोधपूर्ण साहित्य तैयार किया गया है। यह सामग्री ‘इंडोलॉजिस्ट्स’ की टीम की मदद से संकलित की गई है।

भारतीय साइकिलिंग महासंघ के महासचिव मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि यह रेस सावधानीपूर्वक तैयार किए गए चरणों के माध्यम से पुणे के विविध भू-भाग से गुजरेगी और प्रतियोगियों के लिए चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता का भव्य प्रदर्शन भी पेश करेगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान