गैंगस्टर नीलेश घायवल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

लंदन में छिपा है पुणे का कुख्यात गैंगस्टर नीलेश घायवल, पुलिस ने तेज की प्रत्यर्पण की प्रक्रिया

Pune News: कुख्यात गैंगस्टर नीलेश घायवल लंदन में छिपा है। इसकी पुष्टि यूके हाई कमीशन ने की। वह छह महीने के विजिटर वीजा पर ब्रिटेन में है। पुणे पुलिस ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज की।

आकाश मसने

Pune Gangster Nilesh Ghaywal News: पुणे पुलिस को कुख्यात गैंगस्टर नीलेश घायवल के लंदन में छिपे होने की आधिकारिक पुष्टि मिल गई है। भारत में स्थित यूके हाई कमीशन से मिले जवाब में स्पष्ट किया गया है कि घायवल छह महीने के विजिटर वीजा पर ब्रिटेन में रह रहा है, जिसका वैधता काल 6 फरवरी 2026 तक है।

जोन-3 के पुलिस उपायुक्त संभाजी कदम ने बताया कि प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया अब तेज की जा रही है, ताकि घायवल को जल्द भारत लाया जा सके, घायवल पर उसके भाई सचिन घायवल और साथियों के साथ मिलकर कोथरुड फायरिंग केस में शामिल होने का आरोप है।

यूके हाई कमीशन को खत

इस मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत कार्रवाई दर्ज है। जांच में सामने आया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद वह पासपोर्ट जमा करने से बच निकला और 'घायवल' नाम से पासपोर्ट हासिल कर लंदन भाग गया। इस पर कई अधिकारियों की भूमिका भी सवालों में रही है, जिसकी जांच जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, पुणे पुलिस ने पहले यूके हाई कमीशन को एक औपचारिक पत्र भेजकर घायवल की लोकेशन और वीजा स्थिति की जानकारी मांगी थी।

घायवल की जमानत रद्द

कुख्यात गैंगस्टर नीलेश घायवल के विदेश भाग जाने के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी है। पुणे पुलिस ने मुंबई उच्च न्यायालय में नीलेश घायवल की जमानत रद्द कराने के लिए याचिका दायर की थी।

इंटरपोल से मांगी मदद

कुख्यात अपराधी घायवल फर्जी पासपोर्ट की मदद से विदेश भागा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुणे पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करके इंटरपोल से मदद मांगी है जिसके बाद इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया था।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?