(फाइल फोटो)  
पुणे

Pune MNC में प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, निष्क्रिय अधिकारियों पर गिरेगी गाज

Pune MNC ने अग्निशमन विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए स्वतंत्र उपायुक्त नियुक्त करने का निर्णय लिया है। लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: मनपा के अग्निशमन विभाग के लिए एक स्वतंत्र उपायुक्त की नियुक्ति की जाएगी, यह विभाग मुख्य मनपा भवन से दूर स्थित है, जिसके कारण वरिष्ठ अधिकारियों को इसके दैनिक कामकाज की पर्याप्त जानकारी समय पर नहीं मिल पाती है।

इसके अलावा विभाग द्वारा इमारतों को दी जाने वाली अनुमतियों के संबंध में भी शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। भवानी पेठ स्थित मुख्यालय से संचालित होने वाला अग्निशमन विभाग, शहर भर में स्थित 14 केंद्रों के जरिए आग बुझाने और आपदा प्रबंधन का काम देखता है।

इसके साथ ही, इमारतों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देना और अग्निशमन सुरक्षा प्रणालियों का ऑडिट करना भी इसी विभाग की जिम्मेदारी है। अग्निशमन विभाग से संबंधित शिकायतों में वृद्धि के कारण ही आयुक्त ने अब स्वतंत्र उपायुक्त नियुक्त करने का फैसला किया है।

काम की अनदेखी करते हैं अधिकारी व विभाग प्रमुख

आयुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि मनपा के कामकाज को लेकर नागरिकों की शिकायत बढ़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो अधिकारी और विभाग प्रमुख अपने काम की अनदेखी करते हैं। अनुशासनहीनता दिखाते हैं या नियमों का उल्लंघन कसते हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने निष्क्रिय अधिकारियों को उनके पद से हटाने की - भी सख्त चेतावनी दी है। प्रशासनिक सुधार और दक्षता लाने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, टैक्स, संपत्ति और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में बड़े बदलाव होने की संभावना है। अब इस बात को लेकर जिज्ञासा बनी हुई है कि इन प्रमुख कार्यालयों में मनपा की सेवा से आए वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा या राज्य सरकार की सेवा से आए अधिकारियों की।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध