BJP Pune Candidates:पुणे महानगरपालिका चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया) 
पुणे

ईस्ट पुणे में उच्चशिक्षित दंपती का सियासी 'डेब्यू', BJP से चुनावी मैदान में ऐश्वर्या व सुरेंद्र

BJP Pune Candidates: पुणे महानगरपालिका चुनाव में ईस्ट पुणे के वडगांव शेरी इलाके से हाई-एजुकेटेड कपल ऐश्वर्या पठारे और सुरेंद्र पठारे BJP के टिकट पर वार्ड 3 और 4 से चुनाव मैदान में उतरे हैं।

आंचल लोखंडे

Pune Municipal Election: ईस्ट पुणे के वडगांव शेरी इलाके से एक पढ़े-लिखे दंपती ने पुणे महानगरपालिका चुनाव के लिए मैदान में उतरकर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। ऐश्वर्या पठारे और सुरेंद्र पठारे ने पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। दोनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। ऐश्वर्या पठारे वार्ड नंबर 3 से, जबकि सुरेंद्र पठारे वार्ड नंबर 4 से मतदाताओं के सामने हैं।

सुरेंद्र पठारे एक उच्च शिक्षित इंजीनियर हैं और पुणे के प्रतिष्ठित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे (COEP) से गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। हाल ही में वे राज्य मंत्री रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में औपचारिक रूप से BJP में शामिल हुए थे। उनके पार्टी में शामिल होने के बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि पुणे में BJP का संगठन और अधिक मजबूत हुआ है। खासकर देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली ‘टीम देवेंद्र’ को ईस्ट पुणे से एक सक्षम, शिक्षित और युवा नेतृत्व मिलने की बात कही जा रही है।

पुणे के विकास को मिलेगी नई दिशा

स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि सुरेंद्र पठारे के माध्यम से ईस्ट पुणे के विकास को नई दिशा मिलेगी। उनके तकनीकी और प्रशासनिक दृष्टिकोण को क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, स्मार्ट सिटी योजनाओं और नागरिक सुविधाओं के लिए लाभकारी माना जा रहा है। इसी बीच, उनकी पत्नी ऐश्वर्या पठारे ने भी वार्ड नंबर 3 से चुनावी राजनीति में कदम रखकर अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की है। ऐश्वर्या पठारे एक शिक्षित उद्यमी हैं और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्हें महाराष्ट्र सरकार के यूथ अवॉर्ड (2014) और फाइनेंशियल टाइम्स बिजनेस अवॉर्ड (2022) से सम्मानित किया जा चुका है।

‘सखी प्रेरणा मंच’

‘सखी प्रेरणा मंच’ के माध्यम से उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए कई प्रभावशाली पहल की हैं। उन्होंने नेतृत्व विकास, महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाले अनेक कार्यक्रमों का सफल संचालन किया है।

ऐश्वर्या पठारे ने वडगांव शेरी क्षेत्र की हजारों महिलाओं को एकजुट कर जेजुरी हरिद्रा मार्तंड पूजा का आयोजन भी किया था। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता का संदेश देने वाला भी साबित हुआ। इस पहल ने उन्हें एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और प्रभावशाली महिला नेतृत्व के रूप में नई पहचान दिलाई है।

एक ओर तकनीकी पृष्ठभूमि और प्रशासनिक सोच वाले सुरेंद्र पठारे, तो दूसरी ओर सामाजिक चेतना और उद्यमशील दृष्टिकोण वाली ऐश्वर्या पठारे की यह जोड़ी ईस्ट पुणे के चुनावी माहौल को और रोचक बना रही है। अब पूरे पुणे की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मतदाता उन्हें शिक्षित, युवा और विकासोन्मुख नेतृत्व के रूप में किस तरह स्वीकार करते हैं।

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा