कुत्तों ने महिला पर किया हमला (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

आवारा कुत्तों ने महिला को नोंच-नोंच कर मार डाला; पुणे में दिल दहला देने वाली वारदात, VIDEO देख कांप जाएगी रूह

Pune Stray Dog Attack News: पुणे के चाकण इलाके से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खूंखार आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

आकाश मसने

Pune Stray Dog Attack Viral Video: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और डरावनी घटना सामने आई है। पुणे के औद्योगिक क्षेत्र चाकण में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने एक महिला पर इस कदर हमला किया कि उसकी जान चली गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए।

क्या है पूरी घटना?

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना चाकण के महालुंगे इलाके की है। मृतक महिला रविवार-साेमवार की दरमियानी रात 2 बजे सड़क से घर जा रही थी। जब वाघमारे फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर पैदल चल रही थी, तभी तभी अचानक 5 से 6 आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया। कुत्तों ने महिला पर हमला कर दिया और उसे जमीन पर गिरा दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन कुत्तों का झुंड इतना आक्रामक था कि उसने महिला को संभलने का मौका ही नहीं दिया।

कैसे हुआ खुलासा?

मृतक महिला की पहचान नांदेड़ जिले के देगलूर की रहने वाली शोभा वाघमारे के रूप में हुई। कुछ राहगीरों ने उसका शव सोमवार सुबह पुणे-नासिक राजमार्ग के सर्विस रोड पर अंबेथन चौक के पास देखा। लोगों देखा कि पीड़िता के कपड़े फटे हुए थे और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। किसी अनहोनी की आशंका होने पर, स्थानीय निवासियों ने तुरंत चाकन पुलिस को सूचित किया। चाकन पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र कदम ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान देखकर, उन्हें शुरू में यह शक हुआ कि किसी जानवर ने उस पर हमला किया है।

यहां देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज

घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ दिख रहा है कि कुत्ते महिला के हाथ, पैर और गर्दन पर बुरी तरह हमला कर रहे हैं। महिला मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन रात का वक्त होने के कारण सड़क पर कोई मौजूद नहीं था। कुत्ते महिला को घसीटते हुए झाड़ियों की तरफ ले गए।

पोस्टमॉर्टम के बाद मामला दर्ज

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने लगभग 15 मिनट तक कुत्तों का मुकाबला किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। ज्यादा खून बहने के कारण वह अपनी चोटों से उबर नहीं पाई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला का पर्स उसके शव के पास मिला। पर्स में मिले आधार कार्ड की मदद से हमने उसकी पहचान की और नासिक में उसके रिश्तेदारों को सूचित किया।

पुलिस ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पिंपरी स्थित यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल हॉस्पिटल (YCMCH) भेजा गया था। रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई कि उसकी मौत जानवरों के हमले के कारण हुई थी। हमने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।

13 साल के बच्चे को अच्छी परवरिश देने आई थी नासिक

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने के बाद शोभा वाघमारे का नासिक निवासी भतीजा प्रज्वल कांबले YCMH पहुंचा। उसने बताया कि उसकी चाची अपने पति से अलग रहती थी। वह देगलूर में अपने 13 साल के दिव्यांग बेटे के साथ रहती थी। कांबले ने बताया कि उसकी चाची अपने बेटे की पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंतित थी; वह उसकी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए ज्यादा पैसे कमाने के उद्देश्य से चाकन आई थी।

शोभा वाघमारे MIDC इलाके में एक निजी कंपनी में छोटे-मोटे काम करती थी। इसके अलावा, वह रात के समय एक अस्पताल में भी काम करती थी। कांबले ने बताया कि उन्हें अभी यह नहीं पता है कि कुत्ते के हमले के समय वह अस्पताल से लौट रही थी या कंपनी से।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल