PMPML रिक्रूटमेंट स्कैम केस ( फाइल फोटो - सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

बोर्ड परीक्षार्थियों को बड़ी राहत: पीएमपीएमएल बसों में पुराने पास मान्य, फ्रंट डोर से चढ़ने की अनुमति

PMPML Bus Service For Board Exams : पुणे में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों को राहत देने के लिए पीएमपीएमएल ने बस यात्रा में विशेष रियायतें दी हैं।

अपूर्वा नायक

Pune Board Exams 2026: माध्यमिक और उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पुणे महानगर परिवहन महामंडल (पीएमपीएमएल) ने छात्रों के लिए विशेष सुविधा की घोषणा की है।

परीक्षा अवधि में छात्रों के पुराने बस पास उनके घर से परीक्षा केंद्र तक मान्य रहेंगे, जिससे उन्हें नया पास बनवाने की जरूरत नहीं होगी।

फ्रंट डोर से चढ़ने की अनुमति

भीड़ और देरी से बचाने के लिए परीक्षार्थियों को बस के अगले दरवाजे से चढ़ने की अनुमति दी गई है। परिवहन विभाग का उद्देश्य है कि परीक्षा के दौरान छात्र समय पर केंद्र तक पहुंच सकें और यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करें।

लाखों छात्र देंगे परीक्षा

इस वर्ष पुणे विभाग से करीब 2 लाख 60 हजार 14 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जबकि कोल्हापुर विभाग से 1 लाख 16 हजार 611 छात्रों का पंजीकरण हुआ है। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए प्रशासन ने परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है।

कॉपी-मुक्त परीक्षा के लिए सख्ती

पुणे और पिंपरी-चिंचवड सहित पूरे जिले में ‘कॉपी-मुक्त’ अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए गए हैं और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

परीक्षा कार्यक्रम

महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा 10 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से आयोजित होगी। प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और नियमों का पालन करें।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट