भारत टैक्सी (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

पुणे में सहकारी मॉडल पर आधारित ‘भारत टैक्सी’ मई तक लॉन्च, ड्राइवरों को 80% कमाई

Ola Uber Alternative Taxi India: पुणे में मई तक ‘भारत टैक्सी’ सेवा शुरू होने जा रही है, जो ओला-उबर का विकल्प बनेगी। इस सहकारी मॉडल में ड्राइवरों को 80% कमाई मिलेगी और यात्रियों को सस्ता किराया।

अपूर्वा नायक

Pune Bharat Taxi Cooperative Service: पुणेकरों को जल्द ही निजी टैक्सी कंपनियों की मनमानी से राहत मिलने वाली है। शहर में देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ शुरू करने की तैयारी चल रही है। पुणे में यह सेवा मई महीने तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

अब तक शहर में ओला और उबर टैक्सी जैसी निजी कंपनियों का दबदबा रहा है, जिनकी मनमानी किराया नीति को लेकर शिकायतें मिलती रही हैं। ‘भारत टैक्सी’ सेवा इन कंपनियों के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती है।

सहकारी मॉडल की खासियत

इस सेवा की सबसे बड़ी खासियत इसका सहकारी मॉडल है, जिसमें चालक ही वाहन का मालिक होगा। इससे कमाई का 80 प्रतिशत हिस्सा सीधे ड्राइवर को मिलेगा, जबकि बाकी हिस्सा संचालन में इस्तेमाल होगा। इससे ड्राइवरों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।

यात्रियों को मिलेगा सस्ता किराया

सरकार द्वारा तय किराए पर चलने वाली इस सेवा से यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। पारदर्शी किराया प्रणाली के चलते ओवरचार्जिंग की समस्या कम होगी और लोगों को सस्ती व भरोसेमंद यात्रा सुविधा मिल सकेगी।

आरटीओ की अहम भूमिका

इस पहल को लागू करने में आरटीओ अधिकारी स्वप्निल भोसले अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में इस योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है।

अन्य राज्यों में सफल प्रयोग

इस सेवा का मॉडल पहले दिल्ली और गुजरात में सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है। अब पुणे में इसे शुरू कर शहरी परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने की योजना है।

ड्राइवरों के लिए भी नया अवसर

इस ऐप आधारित सेवा में ओला-उबर के ड्राइवर भी स्वेच्छा से जुड़ सकेंगे। इससे उन्हें बेहतर कमाई और स्थिर आय का विकल्प मिलेगा। आने वाले समय में यह सेवा पुणे के ट्रांसपोर्ट सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट