एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Air India Express ने शुरू की पुणे से अबू धाबी सीधी उड़ान, जानें क्या है टाइमिंग

Pune News: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पुणे-अबू धाबी सीधी उड़ान शुरू की। जिससे शहर की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन चलेगी। व्यापार, शिक्षा, रोजगार अवसरों को बढ़ावा देगी।

आकाश मसने

Pune-Abu Dhabi Flight: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मंगलवार से पुणे-अबू धाबी सीधी उड़ान सेवा शुरू करके पुणे हवाई अड्डे की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस नए मार्ग से पुणे के नागरिकों के साथ-साथ व्यवसायियों, उद्यमियों, छात्रों और मध्य पूर्व में कार्यरत हजारों श्रमिकों को बड़ी राहत मिलेगी। यह दावा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने किया है।

शहर के बढ़ते वैश्विक संपर्क की मांग को पूरा करते हुए शुरू की गई यह सेवा हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रात 9:10 बजे पुणे से अबू धाबी के लिए रवाना होगी। पुणे एयरपोर्ट की इंटरनेशनल फ्लाइट्स में चौथा शहर जुड़ गया है, जो पुणे के लोगों के लिए एक अहम मील का पत्थर होगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि इससे पुणे की इंटरनेशनल पहचान और बढ़ेगी।

क्या होगा फायदा?

पुणे शिक्षा, आईटी, विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग), स्टार्टअप्स, अनुसंधान, रक्षा उद्योग और सांस्कृतिक विरासत जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश-विदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। सीधी अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों की उपलब्धता शहर की बढ़ती आर्थिक और औद्योगिक क्षमता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस नई उड़ान से विदेशी निवेश, व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और बढ़ावा मिलेगा।

भागीदारी के खुलेंगे द्वार

गौरतलब है कि इस नई उड़ान सेवा के संचालित होने के बाद पुणे का अंतरराष्ट्रीय पदचिह्न और अधिक विस्तृत होगा। मुरलीधर मोहोल ने कहा कि इस नई सेवा के शुरू होने से पुणे हवाई अड्डे का अंतरराष्ट्रीय दर्जा मजबूत हुआ है। इस कनेक्टिविटी से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि वैश्विक व्यापार, औद्योगिक अवसरों और नए बाजारों में पुणे की भागीदारी के लिए नए द्वार खुलेंगे।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर