प्रशांत जगताप और हर्षवर्धन सपकाल (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पुणे

प्रशांत जगताप ने क्यों थामा कांग्रेस का हाथ? शरद पवार की पार्टी छोड़ने की बताई बड़ी वजह

Pune Politics News: एनसीपी-एसपी से इस्तीफा देने के बाद प्रभावशाली नेता प्रशांत जगताप ने कांग्रेस जॉइन की। पुणे मनपा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक लाभ।

प्रिया जैस

Prashant Jagtap Join Congress: शरद पवार गुट के प्रभावशाली नेता प्रशांत जगताप ने अपना पाला बदल लिया है। प्रशांत जगताप ने हाल ही में शरद पवार गुट से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वे जल्द ही ठाकरे गुट या शिंदे गुट में शामिल हो सकते है। एनसीपी-एसपी से इस्तीफा देने के बाद उद्धव ठाकरे गुट और शिंदे गुट से उन्हें फोन भी किया गया था। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।

प्रशांत जगताप ने आज (26 दिसंबर) को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, विजय वडेट्टीवार और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की वजह भी बताई। प्रशांत जगताप ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी भावना व्यक्त की।

प्रशांत जगताप ने किया पोस्ट

उन्होंने एक्स पर लिखा, "प्रगतिशील विचारों की यात्रा को एक नई दिशा...शिव - शाहू - फुले - अंबेडकर के प्रगतिशील आदर्शों की लगातार खोज जारी रखते हुए, और इस वैचारिक नींव पर एक समतावादी समाज का निर्माण करना - यही एक कार्यकर्ता के तौर पर मेरे जीवन का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पाने के लिए, आज से मैं "कांग्रेस" पार्टी में काम कर रहा हूँ।"

जगताप ने कांग्रेस में शामिल होने का कारण बताते हुए लिखा, "कांग्रेस ने भारत को विदेशी शासन से आज़ाद कराने के लिए एक सफल लड़ाई लड़ी, और आज भी कांग्रेस पार्टी भारत को धार्मिक और जाति-आधारित नफ़रत से आज़ाद कराने के लिए लड़ रही है। देश के नेता, राहुल गांधी - जो इस लड़ाई का नेतृत्व करते हैं और संविधान की रक्षा के लिए बड़ी ताकतों को चुनौती देते हैं - और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में, मैं एक कार्यकर्ता के तौर पर पूरी ताकत से योगदान दूँगा।"

कांग्रेस का किया धन्यवाद

उन्होंने कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद देते हुए लिखा, "कांग्रेस नेतृत्व का दिल से धन्यवाद जिसने मुझे यह मौका दिया, पुणे शहर के सभी नेताओं का, और मेरे सभी प्यारे लोगों और कार्यकर्ताओं का जिन्होंने मुझे अटूट समर्थन दिया है!"

प्रशांत जगताप के कांग्रेस में शामिल होने से अब पार्टी का पलड़ा भारी होता नजर आ रहा है। पुणे नगर निगम चुनाव में अब कांग्रेस मजबूत होती नजर आ रही है।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर