गणपती दर्शन के दौरान नितिन नबीन (सोर्स: एआई फोटो)
पुणे

बप्पा के रंग में रंगे नितिन नबीन! लालबागचा राजा से दगडूशेठ हलवाई गणपति तक, देखें दौरे की 10 मनमोहक तस्वीरें

Nitin Nabin Maharashtra Visit: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गणेशोत्सव के मौके पर लालबागचा राजा से लेकर श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति तक जाकर पूजा-अर्चना की। देखें ये 10 मनमोहक तस्वीरें।

गोरक्ष पोफली
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने बप्पा के दिव्य चरणों में शीश नवाकर पूरे देश और समाज की खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की।
मुंबई स्थित प्रसिद्ध 'श्री सिद्धिविनायक मंदिर' पहुंचकर नितिन नबीन ने गणेश जी का दिव्य दर्शन और पूजन किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की खुशहाली, किसानों की प्रगति और हर नागरिक के बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना की।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आधिकारिक आवास पहुंचकर नितिन नबीन ने उनके घर विराजे गणपति बप्पा के दर्शन किए। उन्होंने भगवान गणेश की आरती कर राज्य की जनता के कल्याण की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शासकीय आवास पर पहुंचे नितिन नबीन ने बप्पा के पावन स्वरूप का दर्शन और पूजन किया। इस शुभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी मौजूद रहे।
राज्य की मंत्री पंकजा मुंडे के सरकारी निवास पर विराजे गणेश जी के दर्शन करने नितिन नबीन पहुंचे। वहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर महाराष्ट्र की खुशहाली और प्रगति की कामना की।
मुंबई के बांद्रा (वेस्ट) स्थित भव्य गणेशोत्सव मंडल में पहुंचकर नितिन नबीन ने श्री गणेश जी के दर्शन किए। उन्होंने बप्पा की आरती कर देश और महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति और लोक-कल्याण के लिए मंगलकामना की।
पुणे के ग्राम दैवत और मानाचा पहला 'श्री कसबा गणपति' के दरबार में नितिन नबीन ने शीश झुकाया। उन्होंने विधि-विधान से आरती कर बप्पा का आशीर्वाद लिया और जनता की सुख-समृद्धि की कामना की।
पुणे प्रवास के दौरान नितिन नबीन ने विश्व प्रसिद्ध 'श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति' मंदिर पहुंचकर पावन दर्शन किए और महाआरती में भाग लिया। उन्होंने बप्पा से सभी नागरिकों के सुख, शांति और कल्याण का आशीर्वाद मांगा।
पुणे प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल के निवास स्थान पहुंचकर भगवान गणेश के पावन स्वरूप का दर्शन और पूजन किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से बप्पा की महाआरती उतारी और महाराष्ट्र की समस्त जनता की सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।
सदाशिव पेठ स्थित 'साने गुरुजी तरुण मंडल' में आयोजित गणेशोत्सव में नितिन नबीन मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने श्री गजानन की भव्य आरती उतारी और बप्पा के चरणों में नमन किया।

1 लाख की बाइक पर 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में पुलिस के हत्थे चढ़ी 113 पेंडिंग चालान वाली बाइक

DU में वोटिंग से पहले नॉर्थ कैंपस में हिंसक झड़प, एक छात्र घायल, सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM

क्या है झीरम घाटी हत्याकांड? 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा