हादसे के समय कार में दो नहीं, तीन नाबालिग थे (फाइल फोटो) 
पुणे

पोर्श हादसे के समय कार में किशोर चालक के अलावा दो नहीं, तीन नाबालिग थे, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 19 मई को तड़के कथित तौर पर नशे की हालत में कार चला रहे नाबालिग लड़के ने मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला समेत दो आईटी पेशेवर को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई थी। 

किर्तेश ढोबले

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में कल्याणी नगर में हुई पोर्श कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में किशोर चालक के अलावा दो नहीं, बल्कि तीन नाबालिग थे। इस दुर्घटना में दो युवा आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी। इससे पहले, पुलिस ने नाबालिग के ब्लड सैंपल अदला-बदली करने के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पोर्श कार दुर्घटना की जांच में पाया गया है कि कार में किशोर चालक के अलावा दो नहीं, बल्कि तीन नाबालिग थे। इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि 19 मई को जब कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी तब कार में चार लोग सवार थे जिनमें कार चला रहा 17 वर्षीय किशोर, उसके दो नाबालिग दोस्त और किशोर के परिवार का चालक था।

लेकिन आरोपपत्र में शामिल चौथे नाबालिग के बयान के अनुसार, दुर्घटना के बाद जब भीड़ ने उन्हें कार से बाहर निकाला और पीटना शुरू किया तो वह भाग निकला। उसने एक ऑटो-रिक्शा लिया और घर पहुंचा।

अब तक 9 लोग गिरफ्तार

इसस पहले, पुलिस ने नाबालिग के ब्लड सैंपल अदला-बदली करने के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में पुलिस ने  9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में लड़के के माता-पिता शामिल है, इनके अलावा फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के तत्कालीन प्रमुख डॉ. अजय तावड़े, डॉ. श्रीहरि हल्नोर और ससून अस्पताल के एक कर्मचारी अतुल घाटकांबले को नाबालिग के खून के नमूनों को उसकी मां के नमूनों के साथ बदलने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। खून के नमूने बदलने के लिए पैसों के लेन-देन के वास्ते आरोपी के पिता और डॉक्टरों के बीच बिचौलियों की भूमिका निभाने वाले दो अन्य आरोपियों-अश्पक मकानदार और अमर गायकवाड़ को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

ब्लड सैंपल की अदला-बदली

पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने  इस  बात की जानकारी देते हुए कहा था कि कार में किशोर आरोपी के साथ मौजूद दो नाबालिगों के ब्लड सैंपल इन दो व्यक्तियों के ब्लड सैंपल से बदले गए थे।  पुणे पुलिस ने हाल ही में मामले में सात आरोपियों के खिलाफ 900 पृष्ठ का आरोपपत्र दायर किया था।

क्या है मामला

पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 19 मई को तड़के कथित तौर पर नशे की हालत में कार चला रहे नाबालिग लड़के ने मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला समेत दो आईटी पेशेवर को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई थी।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां