पुणे की विश्रामबाग पुलिस फोटो सोर्स- नवभारत
पुणे

पुणे में विग और मास्क लगाकर चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 37 लाख के गहने बरामद

Pune Crime News: पुणे की विश्रामबाग पुलिस ने विग और मास्क पहनकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 37 लाख रुपये के गहने बरामद किए गए।

रूपम सिंह

Pune Vishrambaug Police Wig Gang Arrested: पुणे विश्रामबाग पुलिस ने विग और मास्क लगाकर पहचान छिपाते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी शंकरसिंह जुनी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 37 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

नौ चोरी की घटनाओं का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई से विश्रामबाग, विश्रांतवाड़ी, कालेपडल और दत्तवाड़ी इलाकों में हुई चोरी की कुल नौ गंभीर घटनाओं का खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी शंकरसिंह उर्फ कुणालसिंह जितेंद्रसिंह जुनी पुलिस से अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग हुलिया बनाता था।

विग और मास्क से छिपाता था चेहरा

आरोपी पुलिस और CCTV कैमरों की नजर से बचने के लिए सिर पर विग और चेहरे पर मास्क लगाकर वारदात करता था। उसके इसी हुलिए का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब छह महीनों से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

इस बीच विश्रामबाग पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह से जुड़े कुछ संदिग्ध उंदी-पिसोली इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया और चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकरसिंह उर्फ कुणालसिंह जितेंद्रसिंह जुनी, रणबीरसिंह धनसिंह बावरी शिकलीगर, अक्षयसिंह उर्फ अक्षय बिरूसिंग जुनी और सोनूसिंह शाखासिंह शिकलीगर के रूप में हुई है।

चोरी के माल की बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 37 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस अब गिरोह की अन्य वारदातों और संभावित साथियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ में चोरी की और घटनाओं के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।

JPC को भेजा गया FCRA बिल, सदन में हंगामे के बीच सरकार का विपक्ष पर आरोप, कहा- देश में फैलाया जा रहा झूठ

कैश कहां से आया? जवाब नहीं दे पाए जस्टिस यशवंत वर्मा, जांच कमेटी की रिपोर्ट लेकसभा में पेश

पैगाम रहमत-ए-आलम अभियान: 16 से 26 अगस्त तक 17 राज्यों के 1,000 स्थानों पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

अयोध्या एयरपोर्ट से गुप्त गाड़ियों में ले जाए गए उम्मीदवार, जानें राम मंदिर CEO की रेस में कौन-कौन हैं शामिल