फिट इंडिया सनडे ऑन साइकिल सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

PM Modi Fit India Vision बना जनआंदोलन, डॉ.मनसुख मांडविया बोले- फिटनेस को अपना रहे हैं भारत के युवा

Fit India Sunday On Cycle Pune: पुणे में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण में केंद्रीय युवा मामलें और खेल मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया ने भारत की पहली ओलंपिक फिल्म लॉन्च की।

मो. अनवारुल खान

Highlights

  • फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन पुणे में हुआ

  • खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को भारत की पहली ओलंपिक फिल्म लॉन्च की

  • 2036 ओलंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए भारत की पूरी कोशिश कर रहा है

  • इस इवेंट में 50,000 से ज्यादा साइकिलिस्ट पुणे की सड़कों पर उतरे

  • यह इवेंट देश भर में 40 हजार जगहों पर हुआ

Sports Minister Speak On PM Modi's Fit India Vision: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण में भारत की पहली ओलंपिक फिल्म लॉन्च की, जिसमें एक्टर आयुष्मान खुराना और खेल जगत की मशहूर हस्तियां मीराबाई चानू, शीतल देवी और स्मृति मंधाना हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिट इंडिया विजन अब एक जीती-जागती सच्चाई बन गया है।

यह फिल्म 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक' थीम के तहत भारत के ओलंपिक कैंपेन की शुरुआत है, जो देश के खेल बदलाव और 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की उसकी महत्वाकांक्षा को दिखाती है। संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण में देश के हर जिले में 100 ओलंपियन ने साइकिल चलाकर भारत में ओलंपिक वैल्यूज का मैसेज फैलाया। माय भारत के 1.5 लाख से ज्यादा वॉलंटियर्स ने 600 से अधिक जिलों में साइकिलिंग ।

पुणे की सड़कों पर उतरे साइकिलिस्ट

इस मौके पर बोलते हुए मांडविया ने कहा, फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण में 50,000 से ज्यादा साइकिलिस्ट पुणे की सड़कों पर उतरे। यह इवेंट देश भर में 40,000 जगहों पर हुआ और भारत के युवा फिटनेस को अपना रहे हैं क्योंकि 2047 तक विकसित भारत के लिए एक फिट और हेल्दी देश की जरूरत है। इसके लिए रिकॉर्ड 56,000 रजिस्ट्रेशन हुए, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिट इंडिया विजन एक जीती-जागती सच्चाई बन गया।"

उन्होंने कहा, 100वां संडे ऑन साइकिल, 2036 ओलंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए भारत की कोशिश को समर्पित है। हम आज सिर्फ पैडल नहीं चला रहे हैं, हम छत्रपति शिवाजी महाराज की पवित्र धरती से पूरे देश को फिटनेस का एक मजबूत मैसेज भेज रहे हैं। पैडल का हर स्ट्रोक हमें विकसित भारत के करीब लाता है। पुणे को फिट इंडिया मूवमेंट से जोड़ने के लिए महाराष्ट्र के विधानसभा के सदस्य महेश लांगड़े का दिल से शुक्रिया।

IOA के CEO रघुराम अय्यर का बयान

आईओए के सीईओ रघुराम अय्यर ने कहा, संडे ऑन साइकिल पूरी तरह दिखाता है कि भारत को ओलंपिक के लिए तैयार होने के लिए क्या चाहिए। इसमें समर्पण, निरंतरता और हर हफ्ते दोबारा लौटकर बेहतर प्रदर्शन करने की सोच शामिल है, चाहे पिछला परिणाम कुछ भी रहा हो। आज हम इस पहल के एक ऐसे संस्करण का जश्न मना रहे हैं, जो उत्कृष्टता, सम्मान और मित्रता जैसे ओलंपिक खेलों के मूल्यों को समर्पित है। मुझे खुशी है कि हम भारत में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के अपने सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहे हैं।"

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai LIVE: स्टालिन के बाद शरद पवार को मनाने पहुंचेंगे राहुल गांधी

स्टालिन से मिले इंडिया ब्लॉक के नेता, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; राहुल बोले परिसीमन तमिलनाडु के खिलाफ

Delimitation Bill Live: स्टालिन से मिले राहुल गांधी, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK

शरद पवार की राष्ट्रवादी पर भाजपा की नजर? महाजन बोले- राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं

आर्यन केल्वीन का कार्यक्रम रद्द, भड़के समर्थकों ने पटना में काटा बवाल; BJP दफ्तर पर पत्थरबाजी