पंकजा मुंडे (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pimpri Chinchwad में दूषित नदी जल पर सख्ती, पंकजा मुंडे ने किया निरीक्षण

Pimpri Chinchwad में पवना और इंद्रायणी नदियों के बढ़ते प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने निरीक्षण किया। करीब 35 लाख लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ने से प्रशासन सतर्क हुआ है।

अपूर्वा नायक

Pimpri Chinchwad River Pollution: पिंपरी-चिंचवड की जीवनदायिनी मानी जाने वाली पवना और इंद्रायणी नदियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राज्य की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने शुक्रवार को शहर का दौरा किया।

इंद्रायणी नदी पर स्थित निघोजे बांध का प्रत्यक्ष निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नदियों में शहरी और औद्योगिक अपशिष्ट (सीवेज) सीधे मिलने के कारण पानी अत्यधिक दूषित हो गया है, जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

शहर की लगभग 35 लाख आबादी इन नदियों पर निर्भर है। इस गंभीर मुद्दे को भाजपा विधायक महेश लांडगे ने विधानसभा सत्र के दौरान 'लक्षवेधी सूचना' के जरिए उठाया था, जिसके बाद मंत्री ने यह दौरा किया।

लांडगे ने प्रदूषण रोकने का खाका किया प्रस्तुत

दौरे के दौरान विधायक महेश लांडगे ने प्रदूषण रोकने के लिए तत्काल और दीर्घकालीन उपायों का खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने मांग की कि महानगरपालिका में शामिल नए गांवों में पवना नदी पर तत्काल एसटीपी (STP) प्लांट लगाए जाएं और किवले के लंबित 20 एमएलडी एसटीपी प्रोजेक्ट के लिए सरकारी प्रस्ताव (GR) तुरंत जारी किया जाए।

https://twitter.com/Pankajamunde/status/2042575822872363116

Pimpri Chinchwad का किया निरीक्षण

साथ ही, रावेत और निघोजे बाधों पर आधुनिक 'एरेटर' लगाने और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में साल भर के भीतर एसटीपी शुरू करने का सुझाव दिया। इस मौके पर महापौर रवि लांडगे, विधायक शंकर जगताप, उमा खापरे, अमित गोरखे, निगमायुक्त डॉ विजय सूर्यवंशी और पीएमआरडीए के आयुक्त अभिजीत चौधरी सहित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एमआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पिंपरी-चिंचवड़ के करीब 40 लाख नागरिकों के स्वास्थ्य की दृष्टि से रावेत और निघोजे बांधों में पानी के प्रदूषण का मुद्दा बेहद गंभीर हो गया है। इसके लिए हम मनपा, पीएमआरडीए और राज्य सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं।

- महेश लांडगे, विधायक

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा