पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune News: राकांपा, शिवसेना, कांग्रेस और मनसे गठबंधन में शामिल, सीट बंटवारा जल्द तय

Maharashtra Local Body Election: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा चुनाव में महाविकास आघाड़ी (राकांपा, शिवसेना, कांग्रेस, मनसे) गठबंधन से 128 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

अपूर्वा नायक

Pimpri News In Hindi: आगामी पिंपरी-चिंचवड महानगर पालिका चुनाव में महाविकास आघाड़ी (मविआ) साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और अगले आठ दिनों में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो जाएगा।

यह जानकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर आजम पानसरे ने दी है। उन्होंने एक चौंकाने वाली जानकारी देते हुए दावा किया है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भी इस आघाड़ी में शामिल होगी।

पानसरे ने बताया कि आगामी मनपा चुनाव राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार), शिवसेना (ठाकरे), कांग्रेस और मनसे मिलकर महाविकास आघाड़ी के रूप में लड़ेंगे। इस संबंध में मविआ के सभी घटक दलों के प्रमुख नेताओं और शहर अध्यक्षों की बैठकें हो चुकी हैं, जिनमें प्रत्येक प्रभाग में एक ही चुनाव चिन्ह रखने पर भी चर्चा हुई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि वंचित बहुजन आघाड़ी सहित अन्य दल भी मवि साथ आते हैं, तो उनका स्वागत है। अगले सप्ताह राकांपा (शरद पवार) के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे शहर आएंगे, जिसके बाद सभी घटक दलों के शहर अध्यक्ष एक साथ बैठक कर सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करेंगे, मविआ सभी 128 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मनसे ने की चर्चा की पुष्टि

मनसे के शहर अध्यक्ष सचिन चिखले ने भी महाविकास आघाड़ी के साथ जाने को लेकर चर्चा चलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राकांपा के शहर अध्यक्ष तुषार कामठे ने संपर्क किया था और उनके साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी।

इस बीच, मनसे ने आगामी मनपा चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है, जिसमें पहले ही दिन विभिन्न प्रभागों से 50 आवेदन लिए गए है। मनसे शहर अध्यक्ष सचिन चिखले ने कहा कि उनकी पार्टी का प्रयास है कि समाज के प्रबुद्ध लोगों, जैसे वकील, डॉक्टर, साहित्यकार, पत्रकार, कलाकार, और पर्यावरण प्रेमियों को राजनीति में अवसर मिले।

मनसे का विशेष जोर समाज के लिए समर्पित और कार्यशील लोगों को आगे लाने पर है, ताकि जनता के सवालों के लिए लड़ने वाले सच्चे जनप्रतिनिधि सामने आ सकें। इस मौके पर शहर अध्यक्ष तुषार कामठे, सचिव रूपेश पटेकर, महिला शहर अध्यक्ष ज्योति निबालकर, प्रवक्ता माधव पाटिल, जयंत शिंदे उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

JSSC ऑफिस में CID की बड़ी रेड! सचिव से हुई पूछताछ, CGL परीक्षा में धांधली की जांच तेज

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे से लेकर स्मृति ईरानी तक...इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और केंद्र-राज्य समन्वय पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें