पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

शहर का विकास अब जनता के हाथ! पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका की पहल को मिला रिकॉर्ड रिस्पांस

Pune News: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका की ‘बजट में नागरिक भागीदारी’ पहल को रिकॉर्ड रिस्पांस मिला है। इस बार 5,102 नागरिकों ने सुझाव दिए। यह आंकड़ा पिछले साल से दोगुना है।

आकाश मसने

Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation Budget News: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका की 'बजट में नागरिक भागीदारी' पहल को इस साल रिकॉर्ड तोड़ रिस्पांस मिला है। वर्ष 2026-27 के बजट के लिए कुल 5,102 नागरिकों ने अपने सुझाव दिए है, जी पिछले साल की संख्या (2,279) से दोगुनी से भी ज्यादा है। यह आंकड़ा बताता है कि शहर के लोग अपने विकास कार्यों को लेकर कितने जागरूक और उत्साहित हैं और महानगरपालिका के बजट को लेकर कितने सक्रिय हो चुके है।

यह पहल 15 अगस्त से 15 सितंबर 2025 तक चलाई गई थी। इसमें शहर के सभी आठ वार्डों के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा भागीदारी वार्ड 'ड' से देखी गई जहां से 1,161 सुझाव प्राप्त हुए, आखिरी तीन दिनों में ही 2,000 से ज्यादा लोगों ने अपने सुझाव दिए जो इस पहल की सफलता को

दर्शाता है।

प्रॉपर्टी टैक्स का 10% होता है खर्च : इस योजना के तहत नागरिकों द्वारा सुझाए गए कार्यों के लिए उनके क्षेत्र से जमा होने वाले प्रॉपर्टी टैक्स का 10% हिस्सा खर्च किया जाता है। नागरिकों से मिले इस रिकॉर्ड रिस्पांस से महानगरपालिका में उनका बढ़ता भरोसा भी दिखाता है।

नागरिकों ने जिन मुद्दों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है, उनमें सड़क सुधार, ठोस कचरा प्रबंधन, बेहतर पानी सप्लाई, पाकों का विकास और सार्वजनिक सुविधाएं शामिल हैं।

इस प्रकार रहा वार्ड वार रिस्पांस

इस पहल का वार्ड वार रिस्पांस भी काफी उत्साहजनक रहा, वार्ड अ से 635, वार्ड व से 755, वार्ड 'स' से 578, वाईड से 579, वार्ड 'स' से 488, वार्ड है' से 414 और वार्ड प से 492 सुझाव प्राप्त हुए है।

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि यह पहल सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि नागरिकों और प्रशासन के बीच एक मजबूत साझझेदारी की मिसाल बन गई है। यह दिखाता है कि जब नागरिकों को अपनी बात कहने का मौका मिलता है तो वे शहर के विकास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

प्राप्त सुझावों की होगी तकनीकी जांच

पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के आयुक्त और प्रशासक शेखर सिंह ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 5,100 से ज्यादा नागरिकों का रिस्पांस मिलना पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका में नागरिक की बढ़ती भागीदारी का एक बड़ा सबूत है।

इन सुझावों की मदद से हम 2026-27 का एक ज्यादा जिम्मेदार और समावेशी बजट तैयार कर पाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्राप्त सुझावों की तकनीकी जांच की जाएगी और उसके बाद स्वीकृत किए गए कार्यों की अंतिम सूची जारी की जाएगी जिन्हें आगामी बजट में शामिल किया जाएगा।

प्रभाग स्तर पर मिले सुझाव

  • प्रभाग अ- 635
  • प्रभाग ब- 755
  • प्रभाग क- 578
  • प्रभाग ड- 1161
  • प्रभाग ई- 579
  • प्रभाग ग- 488
  • प्रभाग ह- 414
  • प्रभाग फ- 492
  • कुल रिस्पांस- 5,102

सड़क निर्माण और रखरखाव पर सबसे ज्याद सुझाव

नागरिकों ने जिन कार्यों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है उनमें सड़कों का निर्माण और रखरखाव शीर्ष पर रहा। इसके लिए 1,265 सुझाव आए। इसके बाद ठोस कचरा प्रबंधन के लिए 598 और पानी सप्लाई में सुधार के लिए 458 सुझाव मिले।

इसके अलावा, पाकों और खेल के मैदानों के लिए 404 सुझाव, वर्षा जल निकासी के लिए 307 सुझाव और सार्वजनिक शौचालयों के लिए 303 सुझाव को भी लोगों ने अपनी जरूरतों में शामिल किया है।

पिंपरी-चिंचवड महापालिका आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि 66 नागरिकों से मिले सुझाव वर्ष 2026-27 के लिए एक अधिक उत्तरदायी और समावेशी बजट तैयार करने में में मदद करेंगे, नागरिकों से प्राप्त सुझावों की तकनीकी जांच के बाद स्वीकृत कार्यों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इन कार्यों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल किया जाएगा।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा