पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पुणे

पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका की स्थायी समिति में विकास प्रस्तावों को मंजूरी

Pimpri Chinchwad: PCMC स्थायी समिति सभापति अभिषेक बारणे की अध्यक्षता में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कई प्रस्ताव मंजूर। रावेत में सड़क चौड़ीकरण और YCM अस्पताल का होगा विस्तार।

रूपम सिंह

Pimpri Chinchwad Standing Committee News: पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका की स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता सभापति अभिषेक बारणे ने की। इसमें मुख्य रूप से विभिन्न प्रभागों में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और स्वच्छता अभियान को गति देने पर जोर दिया गया।

केमिकल टैंकों के लिए सुरक्षा आवरण

बैठक में सेक्टर 23 स्थित जलशुद्धिकरण केंद्र के केमिकल टैंकों के लिए सुरक्षा आवरण बनाने और प्रभाग क्रमांक 2 के मोशी-बोरहाडेवाडी क्षेत्र में नालों व वर्षा जल कक्षों की सफाई के प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही, चिखली-मोशी में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और प्रभाग 9 के नेहरूनगर व खरालवाडी में विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली।

प्रभाग 29 के पिंपले गुरव क्षेत्र में रोड फर्नीचर की मरम्मत का भी निर्णय लिया गया। यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु रावेत, किवले, मामुर्डी और विकासनगर में सड़क मरम्मत व मनपा भवन के रखरखाव को अनुमोदित किया गया। रावेत स्थित इंद्रप्रभा सोसायटी रोड के चौड़ीकरण के लिए महापारेषण कंपनी के दो ऊंचे बिजली टावरों को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलना स्थानीय नागरिकों के लिए बड़ी राहत है।

स्थायी समिति की बैठक में प्रस्ताव मंजूर

  • पिंपरी-चिंचवड़ मनपा ने झोपड़पट्टी विकास के तहत आदर्शनगर, मिलिंदनगर और सिद्धार्थनगर जैसी बस्तियों में जल निकासी व आंतरिक सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी है।
  • स्वास्थ्य क्षेत्र में यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल (वाईसीएम) के नेत्र विभाग के लिए नए उपकरण खरीदने और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, स्मार्ट सिटी की ईआरपी प्रणाली को मजबूत करने और महापुरुषों की जयंती उत्सवों हेतु निधि आवंटित की गई।

पिंपरी-चिंचवड़ शहर के समावेशी विकास के लिए सड़क, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है और सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं। - अभिषेक बारणे, सभापति, स्थायी समिति

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा