मोशी रेस्क्यू ऑपरेशन (सोर्स-सोशल मीडिया) 
पुणे

Moshi Garbage Depot: PCMC प्लांट हादसे में चौथे दिन मिला एक और शव, अब भी 7 लोग मलबे में फंसे

Moshi Building Disaster: मोशी में पीसीएमसी वेस्ट-टू-एनर्जी संयंत्र हादसे में मलबे से अक्षय सावंत का शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या 2 हुई। 7 लापता लोगों के लिए NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी।

रूपम सिंह

Moshi Garbage Depot Accident: मोशी स्थित पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (पीसीएमसी) के वेस्ट-टू-एनर्जी संयंत्र में इमारत ढहने के हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। शनिवार को बचाव अभियान के चौथे दिन मलबे से एक और शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान अक्षय सावंत के रूप में हुई है।

अब भी सात लोगों की तलाश जारी

बुधवार को संयंत्र की तीन मंजिला प्रशासनिक इमारत पर कचरे का विशाल ढेर गिरने से पूरी इमारत ढह गई थी। हादसे के समय भवन के भीतर करीब 18 कर्मचारी मौजूद थे। अब तक नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि दो कर्मचारियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राहत एजेंसियां अब भी सात लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।

15 मशीनों की मदद से चल रहा रेस्क्यू

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन विभाग और अन्य बचाव एजेंसियां संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। मलबा हटाने के लिए विशेष डिमॉलिशन मशीनों समेत करीब 15 खुदाई मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारी मात्रा में मलबा होने के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

प्रशासन की निगरानी में राहत कार्य

प्रशासन लगातार बचाव अभियान की निगरानी कर रहा है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। पिंपरी-चिंचवड़  अधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक राहत एवं बचाव अभियान बिना रुके जारी रहेगा। हादसे के कारणों की जांच भी समानांतर रूप से की जा रही है।

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: अब तक 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत