पिंपरी चिंचवड़ मनपा मेट्रो विस्तार प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
पुणे

PCMC साधारण सभा में 31 प्रस्तावों पर होगा अंतिम निर्णय; मेट्रो विस्तार व नई पार्किंग नीति पर टिकीं निगाहें

PCMC General Meeting: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की साधारण सभा में 31 प्रमुख प्रस्तावों पर फैसला होगा। बैठक में मेट्रो विस्तार, नई पार्किंग नीति, भूमि अधिग्रहण और कर्मचारी कल्याण पर चर्चा होगी।

अंकिता पटेल

PCMC Development Proposals Decision: पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका (पीसीएमसी) की गुरुवार (20 अगस्त) को आयोजित होने वाली साधारण सभा में शहर के बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक नीतियों से जुड़े 31 प्रमुख प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

महापौर रवि लांडगे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राजनीतिक हलकों से लेकर आम नागरिकों की निगाहें टिकी हुई हैं। बैठक के दौरान मेट्रो विस्तार, नई पार्किंग नीति, भूमि अधिग्रहण और कर्मचारी कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

मनोनीतों के चयन पर टिकी निगाहें

सभा की विषय-सूची में सबसे प्रमुख मुद्दा स्वीकृत नगरसेवकों के चयन का रखा गया है। पूर्व में 15 जून की बैठक के दौरान सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस विषय को स्थगित कर दिया गया था।

तत्कालीन मनपा आयुक्त श्रावण हर्डीकर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 3 और भारतीय जनता पार्टी के 7, कुल मिलाकर 10 मनोनीत नगरसेवकों के नामों को वैध ठहराया था। इस विषय पर सत्ताधारी दल के रुख को लेकर राजनीतिक गलियारों में उत्सुकता बनी हुई है।

बुनियादी ढांचे और पार्किंग नीति को मिल सकती है मंजूरी

शहर के विकास से जुड़े प्रस्तावों में निगडी से चाकण तक 45.295 किलोमीटर लंबे मेट्रो मार्ग का 12,937.23 करोड़ रुपये का संशोधित डीपीआर शामिल है।

इसके अलावा बौहडिवाड़ी से वाकड चौक तक प्रायोगिक ईआरटीएस सेवा, नई 'पे एंड पार्क नीति, अप्पू घर पार्क के ठेके को 15 साल का विस्तार और तलवडे-निगडी सड़क हेतु रक्षा भूमि अधिग्रहण जैसे बड़े प्रस्तावों पर भी मुहर लगने की संभावना है।

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भ्रूण लिंग जांच मामलों में सीधे पुलिस FIR पर लगी रोक

कांग्रेस का बड़ा फैसला, सरकारी प्रोटोकॉल दरकिनार, वंदे मातरम के केवल दो पद गाने की परंपरा पर रहेगी कायम

मंत्रालय से खदेड़े गए चयनित अभ्यर्थी, कुटे मैदान में खोला मोर्चा, अब क्या करेंगी झारखंड सरकार?

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा