पुणे

Parth Pawar Engagement: पुणे के फाइव स्टार होटल में सादगी से हुई सगाई, शरद पवार और सीएम फडणवीस रहे मौजूद

Parth Pawar Kaiynaat Engagement: पार्थ पवार ने चंडीगढ़ की कायनात दारा से सगाई की। पुणे में आयोजित समारोह में शरद पवार, फडणवीस शामिल हुए। शादी 27 फरवरी 2027 को होगी।

अनिल सिंह

Parth Pawar Kaiynaat Dara Engagement: महाराष्ट्र की राजनीति के प्रमुख राजनीतिक घराने से एक बड़ी और खुशी की खबर सामने आई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार ने चंडीगढ़ की रहने वाली कायनात दारा से सगाई कर ली है।

पुणे के येरवडा स्थित भव्य 'द रिट्ज-कार्लटन' होटल में आयोजित यह सगाई समारोह बेहद सादगीपूर्ण और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों, करीबी रिश्तेदारों के साथ-साथ राज्य के कई दिग्गज राजनीतिक चेहरे भी इस खास पल के गवाह बने।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी, 27 फरवरी 2027 को होगी शादी

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के बेटे पार्थ पवार के सगाई समारोह में महाराष्ट्र की सियासत के कई बड़े नाम एक साथ नजर आए। समारोह में एनसीपी के सभी 40 विधायकों के अलावा पार्टी सांसद सुनील तटकरे और विभिन्न दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने शिरकत की। पार्थ पवार और कायनात दारा का विवाह 27 फरवरी 2027 को महाराष्ट्र के बारामती में भव्य समारोह के साथ संपन्न होगा।

कौन हैं कायनात दारा? जानिए उनकी प्रोफाइल

पवार परिवार की बहू बनने जा रही कायनात दारा मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और वर्तमान में दिल्ली में निवास करती हैं। वे एक पंजाबी हिंदू (क्षत्रिय कश्यप गोत्र) परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

कायनात की शुरुआती शिक्षा नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्रतिष्ठित 'द ब्रिटिश स्कूल' से हुई है। इसके बाद उन्होंने दुनिया के जाने-माने संस्थान 'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस' (LSE) से इंटरनेशनल रिलेशंस में फर्स्ट क्लास ऑनर्स के साथ बी.एससी. की डिग्री हासिल की है।

पत्रकारिता छोड़ संभाला बिजनेस

शैक्षणिक योग्यता के मामले में बेहद मजबूत कायनात दारा मीडिया क्षेत्र में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने एक प्रमुख न्यूज चैनल में बतौर रिपोर्टर और आउटपुट एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में अनुभव हासिल करने के बाद, वर्तमान में वे अपने परिवार के हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़कर एक सफल बिजनेसवुमन के रूप में जिम्मेदारियां संभाल रही हैं।

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप