पुणे मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune Metro के अंडरग्राउंड स्टेशनों पर इंटरनेट ठप, ऑनलाइन टिकट में देरी

Pune Metro Update: पुणे के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों पर इंटरनेट बाधित होने से ऑनलाइन टिकट में देरी और कतारें बढ़ीं। महामेट्रो जल्द जिओ आईबीएस सेवा लागू करने वाला है।

अपूर्वा नायक

Pune Metro News: महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरशन (महामेट्रो) के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों में इंटरनेट सेवा में रुकावट आने के कारण यात्रियों को ऑनलाइन टिकट खरीदते समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्वारगेट, मंडई, कसबा पेठ, सिविल कोर्ट और शिवाजीनगर इन पांच स्थानों पर अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन हैं। यात्रियों ने शिकायत की है कि यहां टिकट निकालने में देरी हो रहा है। महामेट्रो ने संबंधित कंपनियों को इंटरनेट सुविधा की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

वनाज से रामवाड़ी और शिवाजीनगर से पिंपरी-चिंचवड इन दोनों लाइनों पर स्वारगेट, मंडई, कसबा पेठ, सिविल कोर्ट और शिवाजीनगर में अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन हैं।

स्वारगेट और मंडई स्टेशनों पर सुबह 8 से 10 बजे और शाम 5 से 7 बजे के बीच यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। इन स्थानों पर ऑनलाइन टिकट निकालने में 10 से 15 मिनट का समय लग रहा है।

जिओ आईबीएस नामक नई सेवा की जाएगी लागू

यहां वाई-फाई सुविधा का भी उपयोग नहीं किया जा सकता जिसके कारण टिकट खिड़की पर लंबी कतारें लग रही है। इस चीच महामेट्रों ने बताया है कि अंडरग्राउंड रुटों पर यात्रा के दौरान और स्टेशनों पर 'इन बिल्डिंग सॉल्यूशन' नामक बुनियादी सुविधा का उपयोग किया गया है।

इस सुविधा का हर जगह उपयोग अनिवार्य होने के कारण एयरटेल और वोडाफोन जैसी सेवा प्रदाताओं की सेवा स्थापित की गई है, लेकिन महामेट्रो ने तकनीकी जांच की है, जिसमें पाया गया कि कई बार भीड़ के दौरान इंटरनेट सेवा प्रभावित होने से यह सेवा विफल हो जाती है। महामेट्रो ने यह भी बताया है कि जल्द ही जिओ आईबीएस नामवक नई सेवा को भी लागू किया जाएगा।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज