रोहित पवार (सौजन्य-एक्स, कंसेप्ट फोटो) 
पुणे

बीजेपी से था रोहित का कनेक्शन, मंत्री के बयान ने मचाई हलचल, जवाब देने उतरे पवार

Rohit Pawar: एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार के खिलाफ एक मंत्री ने ऐसी टिप्पणी कर दी, जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई। इसके कारण पवार को खुद इसका जवाब देने मैदान में उतरना पड़ा।

प्रिया जैस

Rohit Pawar: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्री नितेश राणे ने एक बड़ा दावा कर राज्य में हलचल मचा दी है। नितेश राणे यह दावा कर रहे है कि एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार भाजपा के लगातार संपर्क में थे। इस दावे के बाद से राज्य में हंगामा मच गया। बहरहाल, विपक्षी दल के विधायक ने नितेश राणे के इस दावे को खारिज कर दिया है।

नितेश राणे ने यह तक दावा कर दिया कि हालांकि, रोहित पवार शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी-एसपी का हिस्सा है लेकिन ‘‘उनका दिल भारतीय जनता पार्टी के साथ है।'' शरद पवार के चहेते पोते और अहिल्यानगर के कर्जत-जामखेड से विधायक रोहित पवार ने राणे के दावे को खारिज करते हुए कहा कि ‘‘जो खुद कीचड़ में फंसा हो'', उसे दूसरों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

मुंह छिपाने की जगह नहीं मिलेगी - राणे

नितेश राणे ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दावा करते हुए कहा कि रोहित पवार 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहते थे। अगर मैं आपको यह बताया शुरू कर दूं कि वह किन-किन भाजपा नेताओं के संपर्क में थे, तो रोहित पवार के पास अपना चेहरा छिपाने की जगह नहीं होगी। नितेश राणे ने यह भी कहा कि हालांकि, वह भले ही शारीरिक रूप से एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार के साथ हैं, लेकिन उनका दिल भाजपा के साथ है। नितेश राणे के इस दावे का रोहित पवार ने तीखा जवाब दिया।

रोहित पवार ने दिया जवाब

रोहित पवार ने कहा कि नितेश मीडिया को याद दिलाना चाहते हैं कि पहले कांग्रेस पार्टी में रहे राणे ने कैसे प्रतिक्रिया दी थी जब उनसे पार्टी बदलने के बारे में पूछा गया था। एनसीपी-एसपी नेता ने कहा, ‘‘जिस तरह वह कपड़े बदलते हैं, उसी तरह वह पार्टियां बदलते हैं। जब उनसे यह सवाल किया गया तो सभी ने देखा था कि वह कितने आक्रोशित हुए थे। वह खुद कीचड़ में फंसे हैं और उन्हें दूसरों के बारे में टिप्पणी करने से बचना चाहिए।''

महाराष्ट्र में राज्य कुश्ती परिषद के दूसरे गुट के चुनाव हुए। और विधायक रोहित पवार निर्विरोध इस परिषद के अध्यक्ष चुने गए और विजय बराटे इस परिषद के महासचिव चुने गए हैं। एनसीपी-एसपी प्रमुख और वरिष्ठ नेता शरद पवार पिछले 40 सालों से महाराष्ट्र पहलवान परिषद के अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे थे। बता दें, कि स्वर्गीय यशवंतराव चव्हाण साहब के विचारों से संचालित इस संस्था के माध्यम से महाराष्ट्र के कई पहलवानों ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

नेहा बोरा का ऐलान: नहीं भरेंगी पीस बॉन्ड, प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार; कानूनी लड़ाई रखेंगी जारी