पुणे

शिव स्वराज्य यात्रा के दौरान टला बड़ा हादसा, अचानक क्रेन हुई फेल, बाल बाल बचे जयंत पाटिल और अमोल कोल्हे- VIDEO

जुन्नर शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को क्रेन के जरिए हार पहनाकर जब एनसीपी के नेता नीचे उतर रहे थे। तभी क्रेन की ट्रॉली अचानक खराब होने के कारण पार्टी के नेता गिरने से बाल बाल बच गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दल और उनके नेता तैयारियों में जुट गए हैं।  लोगों का ध्यान अपनी तरफ जुटाने के लिए अजित पवार ने जनसम्मान यात्रा निकाली। जिसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने शुक्रवार (9 अगस्त) से शिव स्वराज्य यात्रा शुरू की है। यात्रा के पहले ही दिन बड़ा हादसा होते होते टल गया। बताया जा रहा है कि क्रेन की ट्रॉली अचानक खराब होने के कारण पार्टी के नेता गिरने से बाल बाल बच गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने शुक्रवार से छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मस्थल शिवनेरी से शिव स्वराज्य यात्रा शुरू की। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पांजली अर्पित करने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद अमोल कोल्हे, रोहिणी खड़से, मेहबूब शेख क्रेन में चढ़ गए थे। लेकिन जब छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को क्रेन के जरिए हार पहनाकर जब एनसीपी के नेता नीचे उतर रहे थे। तभी क्रेन की ट्रॉली अचानक खराब होने के कारण पार्टी के नेता गिरने से बाल बाल बच गए।

सुरक्षा के लिए किए जाएंगे सभी उपाय

शिव स्वराज्य यात्रा के आयोजकों ने घटना पर ध्यान देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए अधिक सुरक्षा और सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा में भाग लेने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सभी उपाय किए जाएंगे।

इन मुद्दों पर की जाएगी चर्चा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि शिव स्वराज्य यात्रा के जरिए छात्रों, किसानों और बेरोजगारी के मुद्दो पर लोगों से चर्चा की जाएगी। इस यात्रा के जरिए महाराष्ट्र के खोए हुए सम्मान को वापस पाने और महायुति को हराने के लिए लोगों को एकजुट किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता अलग अलग स्थानों पर यात्रा में भाग लेंगे।

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति