शरद पवार की बड़ी मांग- केंद्र को आरक्षण पर 50% की सीमा हटानी चाहिए 
पुणे

पुलिसकर्मी पर हमले के विरोध में शरद गुट के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, देवेंद्र फडणवीस से मांगा इस्तीफा

पुणे के हडपसर इलाके में एक सहायक पुलिस निरीक्षक रत्नाकर गायकवाड़ पर उस समय धारदार हथियार (कोयता) से हमला किया गया था। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी कुछ लोगों के बीच विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान ही उन पर हमला किया गया।

किर्तेश ढोबले

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) ने पुणे में एक पुलिसकर्मी पर एक धारदार हथियार (हंसिया) से हमले के मद्देनजर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राकांपा ने राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की। एनसीपी शरद गुट ने दावा किया कि शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुणे के हडपसर इलाके में एक सहायक पुलिस निरीक्षक रत्नाकर गायकवाड़ पर उस समय धारदार हथियार (कोयता) से हमला किया गया था। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी रत्नाकर गायकवाड़ कुछ लोगों के बीच विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान ही उन पर हमला किया गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) की पुणे शहर इकाई के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

गृहमंत्री के पद से इस्तीफा दें फडणवीस

पार्टी की शहर इकाई के प्रमुख प्रशांत जगताप ने आरोप लगाया, "हम मांग करते हैं कि फडणवीस राज्य के गृहमंत्री के पद से इस्तीफा दें। जब भी वह राज्य के गृहमंत्री या मुख्यमंत्री होते हैं, अपराध बढ़ जाते हैं। पुणे जैसे शहरों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए जाते हैं। अपराध इसलिए बढ़े हैं क्योंकि गुंडे जो तड़ीपार हैं, वे फडणवीस के काफिले में हैं।" उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी पर हमला दिखाता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं।

पुलिस को अपनी शक्ति का इस्तेमाल करने की जरूरत

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पुलिस अधिकारी पर हमला करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "पुलिस को अपनी शक्ति का इस्तेमाल करने की जरूरत है। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना उनका मुख्य काम है।"

(एजेंसी इनपुट के साथ)

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं