पुणे

एकांतवास में एनसीपी के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे!

प्रभाकर दुबे

पिंपरी: कला और अभिनय के क्षेत्र से राजनीति में आए और हैट्रिक कर चूके शिवसेना (Shiv Sena) के मौजूदा सांसद को पराजित कर शिरूर लोकसभा सीट (Shirur Lok Sabha Seat) से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की टिकट पर सांसद चुने गए डॉ. अमोल कोल्हे (MP Dr. Amol Kolhe ) सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट की गई अपनी एक पोस्ट (Post) की वजह से चर्चा के घेरे में आ गए हैं। डॉ. अमोल कोल्हे ने कुछ समय के लिए एकांतवास पर जाने का निर्णय लिया है। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। फ़िलहाल यह पोस्ट वायरल (Post Viral) हो रहा है। राजनीतिक गलियारे में इस पोस्ट से खलबली मच गई है। आखिर कोल्हे पर अचानक एकांतवास में जाने की नौबत क्यों आई? यह सवाल सभी के मन में कौंध रहा है।

सांसद अमोल कोल्हे द्वारा किए गए पोस्ट में लिखा है कि पिछले कुछ वर्षों में लिए गए निर्णय पर विचार और पुनर्विचार करना है। पिछले कुछ दिनों, महीनों, वर्षों में बिना सोचे-समझे भागता रहा। कुछ बड़े कुछ कटु निर्णय लिए। अप्रत्याशित कदम उठाया, लेकिन इस भाग-दौड़, तमाम कवायद, समय का गणित, तनाव से थोड़ा थक गया हूं। थोड़ा शारीरिक और कुछ हद तक मानसिक रूप से। शारीरिक थकान आराम करने से दूर हो जाएगा, लेकिन मानसिक थकान को दूर करने के लिए थोड़ा मनन थोड़ा चिंतन जरुरी है।

फिर से जल्द मिलूंगा

अपने अब तक लिए गए निर्णय पर विचार और पुनर्विचार भी करूंगा। इसके लिए एकांतवास में जा रहा हूं। कुछ समय तक मुझे से संपर्क नहीं हो पाएगा। फिर से जल्द मिलूंगा। नए मन और नए जोश के साथ।

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला