नाना पाटेकर सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

नाना पाटेकर का पुणे के फार्महाउस में शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार, सरकार ने की राजकीय सम्मान की घोषणा

Nana Patekar Funeral: अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर गोवा से पुणे लाया जा रहा है। पुणे में राजकीय सम्मान के साथ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार होगा।

आकाश मसने

Nana Patekar Last Rites State Honors: भारतीय सिनेमा और मराठी रंगमंच के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 वर्ष की आयु में गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर सीने में तेज दर्द के बाद उनका अचानक निधन हो गया। नाना पाटेकर के निधन से आहत सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार बताया कि उनका अंतिम संस्कार पुणे में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया है। ये सम्मान उनके मराठी रंगमंच, मराठी और हिंदी सिनेमा में दिए गए योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है।

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार कहां होगा?

नाना पाटेकर की अंतिम इच्छा थी की उनका अंतिम संस्कार पुणे में किया जाए। इसे देखते हुए नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार 8 अक्टूबर को शाम 4 बजे पुणे में सिंहगढ़ रोड के पास डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। डोंजे गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही है।

गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर कार्डियक अरेस्ट के कारण 75 वर्ष की आयु में नाना पाटेकर का निधन हो गया। पोस्‍टमॉर्टम की प्रक्रिया हो चुकी है। अब उनका पार्थिव शरीर गोवा से पुणे लाया जा रहा है। अंतिम विदाई और पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

गोवा में हुआ नाना पाटेकर का निधन

बता दें कि गुरुवार सुबह नाना पाटेकर को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद गोवा के मणिपाल अस्पताल की मेडिकल टीम को तुरंत उनके फ्लैट पर भेजा गया। हालांकि, जब तक मेडिकल टीम पहुंची, वे बेहोश हो चुके थे।

सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक निधन का प्राथमिक कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। बेटे मल्हार पाटेकर ने अपने पिता नाना पाटेकर के निधन की पुष्टि की है।

मंत्री आशीष शेलान ने दी नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार ने कहा कि उनके जाने से भारतीय सिनेमा ने एक संवेदनशील, दृढ़ निश्चयी, प्रतिभाशाली और सच्चे कलाकार को खो दिया है।

मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि नाना, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से कई किरदारों में जान फूंक दी, ने थिएटर, सिनेमा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई। एक मध्यम-वर्गीय मराठी कामकाजी परिवार से आने वाले नाना ने कड़ी मेहनत और अपने अनोखे अंदाज से एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई।

आशीष शेलार ने कहा कि आज हमने अपने गिरनगांव के एक सच्चे, जोशीले और उत्सव-प्रेमी मराठी व्यक्ति को खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके अनगिनत प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

दिल्ली में सियासी लंच! बीजेपी का इंडिया गठबंधन पर जबरदस्त तंज, विपक्षी नेताओं को बताया गैर-जिम्मेदार

ISB के 25 साल पूरे, छात्रों के लिए 250 स्कॉलरशिप का ऐलान, देशभर में रिसर्च और फैकल्टी डेवलपमेंट पर जोर

CBI के 6 अधिकारियों पर होगी आपराधिक कार्रवाई, दिल्ली हाई कोर्ट के सामने दिया था झूठा बयान

INDIA ब्लॉक के नेता कल राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात, राहुल-खरगे-ममता और अखिलेश को मिली अनुमति

PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन, 6G और AI सेक्टर पर फोकस, नाना पाटेकर को किया याद