पदक जीतने के बाद YEM अकादमी के खिलाड़ी (फोटो नवभारत)
पुणे

पुणे: 20 से अधिक देशों के खिलाड़ियों के बीच चमके मुंबई के खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीते 18 मेडल

YEM Academy Taekwondo Medals: पुणे में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मुंबई की वाईईएम अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी ने विभिन्न वर्गों में कुल 18 पदक जीते।

अशोक वर्मा, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • प्रतियोगिता में 20 से अधिक देशों के 1,500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

  • इंडिया ताइक्वांडो और वर्ल्ड ताइक्वांडो ने संयुक्त रूप से किया आयोजन।

  • अजय गायकवाड़, श्वेता शेवाले और रूथ वास सहित 18 खिलाड़ियों के नाम पदक विजेताओं में शामिल हैं।

18 Medals In International Taekwondo Championship: मुंबई की वाईईएम अकादमी के खिलाड़ियों ने पुणे में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 पदक जीते। भारत में पहली बार आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 20 से अधिक देशों के 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर खिलाड़ियों ने दिखाया दम

इस अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन इंडिया ताइक्वांडो और वर्ल्ड ताइक्वांडो ने संयुक्त रूप से किया था। प्रतियोगिता में देश-विदेश के बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुंबई की वाईईएम अकादमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और प्रतिस्पर्धात्मक वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, खेल भावना और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच अकादमी के खिलाड़ियों ने कई वर्गों में प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए पदक अपने नाम किए और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी।

18 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर बढ़ाया अकादमी का मान

वाईईएम अकादमी के पदक विजेताओं में अजय गायकवाड़, श्वेता शेवाले, रूथ वास, वेदांत पडवाल, अद्वैत रेडेकर, राजयोशा रतिंद्र हंकारे, दिव्यांशी कुलकर्णी, मीना कुमार, आराध्या उतेकर, रितेश कांबले, जिया शिंदे, इशिथ गोलंबडे, अर्शिन फातिमा, मल्हार मालवे, सुजय कसारे, ध्रुव चौधरी, मीया रूपेश और आशीष गुप्ता शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में मुकाबला करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अकादमी का नाम रोशन किया। सभी खिलाड़ियों को कोच अजय गायकवाड़ और बिनु मथाई का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही, महाराष्ट्र राज्य के खिलाड़ियों को महाराष्ट्र ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप ओम्बासे, सचिव गफर पठान और कोषाध्यक्ष डॉ. प्रसाद कुलकर्णी का भी सहयोग मिला।

भारतीय ताइक्वांडो के नामदेव शिरगांवकर ने इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वाईईएम अकादमी के खिलाड़ियों की इस सफलता के लिए हर तरफ से सराहना की जा रही है।

Delimitation Bill: DMK सांसदों की बदली सीटें, INDIA bloc से अलग बैठेंगे; सुप्रिया सुले को कनिमोझी के साथ जगह

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही

एक पत्नी, दो पति और एक बेटी! हिमाचल की सुनीता की अनोखी शादी वायरल, बोलीं- दोनों से बराबर प्यार करती हूं

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...