मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Mumbai-Pune Expressway Missing Link पर पहले ही दिन टूटे नियम? घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक रूल्स

Missing Link Traffic Rules: महाराष्ट्र के ड्रीम प्रोजेक्ट मिसिंग लिंक का उद्घाटन हो गया है। अगर आप मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रहे हैं तो ये ट्रैफक नियम जरूर जान लें।

आकाश मसने

Mumbai Pune Expressway Missing Link Heavy Vehicle Ban: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 1 मई को उद्घाटन कर दिया है। अब यह आम यात्रियों के खोल दिया गया है। यह प्रोजेक्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में एक बेहतरीन मिसाल बनने वाला था। लेकिन, पहला दिन दो बातों के लिए जाना जाएगा, एक तो 6 घंटे का ट्रैफिक जाम, और दूसरा नए ट्रैफिक नियमों की अनदेखी।

मिसिंग लिंक के उद्घाटन से पहले मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। लोगों का कहना है कि मिसिंग लिंक के उद्घाटन के दौरान तालमेल की कमी की वजह से यह जाम लगा है। इस जाम में शरद पवार गुट के सांसद सुप्रिया सुले भी फंसी रही। जाम के दौरान लोगों की गाड़ियां गर्म होने के कारण बंद पड़ गई थी। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

क्या मिसिंग लिंक पर टूट यातायात नियम?

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक एक्सटेंशन के उद्घाटन के बाद, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आई हैं कि पहले ही दिन भारी ट्रकों और मल्टी-एक्सल गाड़ियों पर लगे बैन का उल्लंघन किया जा रहा है। हादसों को रोकने के लिए इन गाड़ियों पर साफ तौर पर बैन लगाया गया था, लेकिन इसके बावजूद वे नए रास्ते पर दौड़ रही हैं।

मिसिंग लिंक पर ट्रिफक नियम क्या है?

बता दें कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक पर पहले छह महीनों तक भारी वाहनों और ट्रकों के चलने पर बैन लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो से पता चलता है कि हल्के मोटर वाहनों (LMVs) के लिए बनाई गई लेन पर भारी-भरकम गाड़ियां चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक वाले हिस्से में पहले छह महीनों तक सिर्फ हल्के वाहन (LMVs), बसें और यात्री वाहन ही चल सकते हैं। ट्रक व अन्य भारी वाहनों पर लगा यह बैन 31 अक्टूबर 2026 तक बैन लगया गया है।

भारी वाहनों को क्यों लगाया गया है बैन?

मिसिंग लिंक पर भारी वाहनों पर बैन केवल ट्रैफिक के बहाव से जुड‍़ा नहीं हैं, बल्कि ये सुरक्षा चिंताओं पर आधारित हैं, क्योंकि MSRDC, हाईवे पुलिस और RTO जैसी सरकारी संस्थाओं को फिलहाल यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे भारी वाहनों को आने की इजाजत देने से पहले नए रास्ते पर ट्रैफिक के बहाव का आकलन करें।

CCTV की निगरानी में पूरा रास्ता

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्घाटन के बाद बताया कि यह पूरा रास्ता 24×7 CCTV की निगरानी में है। दो महीने पहले अडोशी सुरंग के पास प्रोपलीन गैस टैंकर से जुड़े एक भयानक हादसे के बाद, आवाजाही पर लगातार नजर रखने के लिए सुरंगों और पुलों पर PTZ कैमरे लगाए गए हैं।

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी