मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर स्थित मिसिंग लिंग का केबल ब्रिज (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

सेल्फी लेने वाले हो जाएं सावधान! मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के Missing Link पर फोटो खिंचवाई तो हो जाएगी जेल!

Missing Link Selfie Ban: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के नए मिसिंग लिंक पर फोटो खिंचवाने वाले सावधान! राजमार्ग पुलिस ने यहां रुकने पर पाबंदी लगा दी है। उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना और केस होगा।

आकाश मसने

Selfies Ban On Mumbai-Pune Expressway Missing Link: मुंबई और पुणे के बीच की दूरी को कम करने वाला 'मिसिंग लिंक' इन दिनों अपनी खूबसूरती के कारण चर्चा में है, लेकिन यही खूबसूरती अब यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन सकती है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने इस हाई-स्पीड कॉरिडोर पर सेल्फी लेने या तस्वीरें खींचने के लिए वाहन रोकने वालों को चेतावनी दी है।

यशवंतराव चव्हाण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 'कनेक्टिंग लिंक' (मिसिंग लिंक) का 1 मई को मुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस ने उद्घाटन किया। इसके बाद इसे यातायात के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, प्रशासन ने यह देखा है कि वाहन चालक अपनी यात्रा के दौरान केबल-स्टेड पुल और सुरंगों के पास अपने वाहन रोककर सेल्फ़ी और तस्वीरें ले रहे हैं।

मिसिंग लिंक पर सेल्फी न लेने की अपील

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) ने वाहन चालकों से ऐसा न करने की अपील जारी की है, और इस बात पर जोर दिया है कि एक्सप्रेसवे पर वाहन रोकना प्रतिबंधित है और इससे दुर्घटनाओं का गंभीर खतरा पैदा होता है।

मिसिंग लिंक वाहनों के लिए स्पीड लिमिट तय

एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से, राजमार्ग पुलिस ने मुंबई-पुणे कनेक्टिंग लिंक परियोजना के लिए विशिष्ट स्पीड लिमिट का ऐलान किया हैं। सुरंगों के भीतर हल्के वाहनों के लिए 100 किमी/घंटा की गति सीमा निर्धारित की गई है, जबकि बसों और अन्य यात्री वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा की सीमा तय की गई है। कनेक्टिंग लिंक प्रोजेक्ट में शामिल दो सुरंगें और दो पुल एक व्यापक CCTV नेटवर्क के माध्यम से चौबीसों घंटे (24x7) निरंतर निगरानी में रहते हैं। महाराष्ट्र राजमार्ग पुलिस ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के नवनिर्मित मिसिंग लिंक पर सेल्फी और तस्वीरें लेने के लिए रुकने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जो वाहन चालक सेल्फ़ी, तस्वीरें लेने या सोशल मीडिया रील्स बनाने के लिए रुकेंगे उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। तरह के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार से खतरनाक दुर्घटनाएं हो सकती हैं। वाहन चालकों और यात्रियों से सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया जाता है।

क्या है मिसिंग लिंक?

'मिसिंग लिंक' की कुल लंबाई 13.3 किलोमीटर है। यह मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे के भोर घाट खंड के एक हिस्से को पार करती है। साथ ही मुंबई और पुणे के बीच यात्रा के समय को 25-30 मिनट घटाती है। इसका उद्घाटन एक मई को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने किया था।

खूबसूरत वादियों में सेल्फी लेने रुक रहे लोग

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) द्वारा संचालित और इंजीनियरिंग का चमत्कार करार दिए गए इस प्रोजेक्ट में दो सुरंगें हैं और एक केबल पुल है जहां से विभिन्न घाटों की प्राकृतिक सुंदरता दिखती है। इस सूबसूरत नजारें की वजह से कुछ वाहन चालक तस्वीरें और सेल्फी लेने के लिए अपने वाहन रोक देते हैं।

राजमार्ग पुलिस ने सेल्फी लेने और तस्वीरें खींचने के लिए रास्ते में रुकने पर प्रतिबंध लगा दिया है और चेतावनी दी है कि उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जा सकता है और यहां तक ​​कि आपराधिक मामले भी दर्ज किए जा सकते हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां यात्रियों ने तस्वीरें खींचने के लिए हाई-स्पीड कॉरिडोर पर अपने वाहन रोक दिए। इस तरह की हरकतें सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं, क्योंकि इस मार्ग पर वाहन आमतौर पर 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हैं। सड़क के बीच में अचानक रुकने से दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान