परीक्षा टकराव, छात्र प्रतिनिधिमंडल, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

महाराष्ट्र: MPSC-CTET परीक्षा एक ही दिन, अभ्यर्थियों की बढ़ी चिंता; अलग शहरों में केंद्र तो होगी बड़ी परेशानी

MPSC CTET Exam Clash: MPSC बेलीफ-कम-लिपिक और CTET परीक्षा 6 सितंबर को एक ही दिन होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। वहीं पेपर लीक मुद्दे पर छात्र मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात करेंगे।

रूपम सिंह

Maharashtra CTET 2026 Exam Date Conflict: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की बेलीफ-कम-लिपिक, ग्रुप-सी पद की परीक्षा और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) आगामी 6 सितंबर को एक ही दिन आयोजित की जा रही हैं। दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के सामने अब परीक्षा देने को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। खासकर दोनों परीक्षाओं के केंद्र अलग-अलग शहरों में आने पर उम्मीदवारों के सामने समय और यात्रा की बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।

मुंबई स्थित शेरिफ कार्यालय में बेलीफ-कम-लिपिक, ग्रुप- सी पद के लिए एमपीएससी की ओर से भर्ती - प्रक्रिया चल रही है। 20 पदों के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 3 से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस बीच, औषध निरीक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर एमपीएससी के विद्यार्थी मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात करेंगे।

विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल सुबह 11 बजे राज ठाकरे के शिवतीर्थ स्थित निवास पर जाकर उनसे चर्चा करेगा। प्रतिनिधि मंडल की ओर से परीक्षा प्रक्रिया और पेपर लीक मामले से जुड़ी समस्याओं को उनके सामने रखने की जानकारी है।

परीक्षा एजेंसियां समन्वय कर निकालें समाधान

दोनों परीक्षाओं का कार्यक्रम सामने आने के बाद उम्मीदवारों ने परीक्षा एजेंसियों से इस समस्या का संज्ञान लेने की मांग की है।

उम्मीदवारों का कहना है कि दोनों परीक्षाएं देने वाले अभ्यर्थियों को किसी एक परीक्षा से वंचित न होना पड़े, इसके लिए संबंधित एजेंसियों को आपस में समन्वय कर वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें