सांसद सुप्रिया सुले (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

सांसद सुप्रिया सुले का फोन और व्हाट्सऐप हैक, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने आरोप लगाया है कि उनका फोन और व्हाट्सऐप हैक कर लिया गया है। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स' पर एक पोस्ट में बारामती से सांसद सुले ने उनका फोन और व्हाट्सऐप हैक होने का दावा किया।

आकाश मसने

पुणे: शनिवार को अभिनेता अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट हैक हो गया था। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने आरोप लगाया है कि उनका फोन और व्हाट्सऐप हैक कर लिया गया है। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स' पर एक पोस्ट में बारामती से सांसद सुले ने उनका फोन और व्हाट्सऐप हैक होने का दावा किया। साथ ही उन्होंन इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की। उन्होंने लोगों से उन्हें मैसेज या फोन न करने का अनुरोध किया। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने लिखा कि “मेरा फोन और व्हाट्सऐप हैक कर लिया गया है। कृपया मुझे मैसेज या फोन न करें। मैं पुलिस में शिकायत दर्ज करा रही हूं।”

बता दें कि शनिवार को अभिनेता अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट हैक हो गया था इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट कर दी थी। एक दिन बाद फिर से एक बड़ी हस्ती का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है। हैकर आए दिन राजनेताओं, बॉलीवुड सेलेब्स और बड़ी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक करते हैं। सांसद सुप्रिया सुले और अभिनेता अर्जुन रामपाल के पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स के एक्स व अन्य सोशल मीडिया अकांउट हैक हो चुके हैं।

शुरू होने की दी जानकारी

हालांकि कुछ देर बाद सांसद सुप्रिया सुले ने जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मेरा व्हाट्सएप चालू हो गया है। व्हाट्सएप टीम ने इसके लिए हमारी सहायता की। उन्होंने इसके लिए टीम व्हाट्सएप और पुणे ग्रामीण पुलिस को धन्यवाद दिया। साथ उन्होंने अपने चाहने वालों से कहा कि यदि इस बीच किसी ने मुझे मैसेज किया हो तो इस तकनीकी खराबी के कारण उत्तर न दे पाने के लिए मुझे खेद है।

सुले ने लोगों से की अपील

इस घटना के बाद सांसद सुप्रिया सुले ने लोगों से अपील की है कि सभी जरूरी सावधानियां बरतने के बाद भी मेरा व्हाट्सऐप हैक हो गया। कृपया हम सभी डिजिटल सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते समय टू फैक्टर वेरिफिकेशन करें। अपना पासवर्ड, ओटीपी किसी को न दें। साथ ही अनजान नंबरों से आए लिंक पर क्लिक न करें। डिजिटल सुरक्षा एक बहुत ही महत्वपूर्ण मामला है और हमें इसका पूरा ध्यान रखना चाहिए।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला