पिंपरी-चिंचवड़ मनपा सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

PCMC Moshi Hospital: 25 एकड़ में बन रहा 8 मंजिला अस्पताल, 65% काम पूरा; YCM पर भी घटेगा दबाव

PCMC Moshi Hospital Project: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा द्वारा मोशी में 25 एकड़ में बनाए जा रहे 8 मंजिला अत्याधुनिक अस्पताल का 65% काम पूरा हो चुका है। इससे वाईसीएम अस्पताल पर मरीजों का बोझ कम होगा।

रूपम सिंह

PCMC Moshi Hospital Project Construction: पिंपरी शहर के बढ़ते विस्तार के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महानगरपालिका की महत्वाकांक्षी परियोजना मोशी में तेजी से आकार ले रही है। गट नंबर 646 की गायरान जमीन पर करीब 25 एकड़ क्षेत्र में बन रहे अत्याधुनिक अस्पताल का 65 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

परियोजना पर अब तक करीब 170 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। अस्पताल शुरू होने के बाद मोशी, चिखली, भोसरी, दिघी और आलंदी सहित शहर के पूर्वी व उत्तरी हिस्से के नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अस्पताल का कुल निर्मित क्षेत्रफल 57 हजार 450 वर्ग मीटर है। यहां पार्किंग सहित बेसमेंट और आठ मंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है।

पर्यावरण अनुकूल निर्माण को प्राथमिकता देते हुए परियोजना को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) के गोल्ड कॉम्प्लायंट मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।

अस्पताल की इमारत का करीब 90 प्रतिशत आरसीसी काम पूरा हो चुका है, जबकि निर्माण एवं प्लास्टर का लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अब विभिन्न मंजिलों पर फर्श इंजीनियर्स प्रा. लि., पुणे को मुख्य ठेकेदार नियुक्त किया गया है।

परियोजना सलाहकार के माध्यम से निर्माण की दैनिक निगरानी, गुणवत्ता जांच, आवश्यक मंजूरियां और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय किया जा रहा है।

आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को सहूलियत

संत तुकाराम नगर स्थित यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल (वाईसीएम) पर वर्तमान में क्षमता से अधिक मरीजों का दबाव है। अस्पताल के विस्तार की सीमित गुंजाइश को देखते हुए मोशी में नया अस्पताल महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नया अस्पताल शुरू होने के बाद आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उपचार के लिए वाईसीएम या पुणे शहर जाने की जरूरत कम होगी।

इससे वाईसीएम पर मरीजों का दबाव भी कम होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना की वर्तमान आर्थिक प्रगति करीब 46 प्रतिशत है। अस्पताल के आंतरिक कार्यों के साथ विद्युत, अग्निशमन और वातानुकूलन प्रणालियों को अंतिम रूप देने का काम प्राथमिकता से किया जा रहा है।

काम की गुणवत्ता पर नजर

पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के कार्यकारी अभियंता विजय भोजने के अनुसार, निर्माण की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा रही है। बारिश और तकनीकी अड़चनों के बावजूद काम जारी है। शेष करीब 35 प्रतिशत कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। काम पूरा होने के बाद अस्पताल को जल्द नागरिकों की सेवा के लिए उपलब्ध कराने की तैयारी है।

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर