(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
पुणे

गणेशोत्सव पर पुणे का हर कोने पर होगी पैनी नजर, 7000 पुलिसकर्मी रहेंगे चौंकन्ना

गणेशोत्सव के त्योहार को लेकर पुणे पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है। 27 अगस्त से शुरू होने वाले गणेशोत्सव के त्योहार पर 70,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहने वाली है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: आगामी गणेशोत्सव (27 अगस्त से 6 सितंबर) को देखते हुए पुणे पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारी की है। इस अवसर पर शहर में सात हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा में अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करने का निर्णय लिया है।

इसमें मेटल डिटेक्टर गेट, हैंड हेल्ड डिटेक्टर, मेट्रो स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रण प्रणाली और दंगा नियंत्रण अभ्यास जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। इस बार पुणे शहर में 3959 सार्वजनिक मंडल गणेशोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। लाखों श्रद्धालु पुणे और ग्रामीण इलाकों के साथ अन्य जिलों व राज्यों से भी दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इसी पृष्ठभूमि पर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने पत्रकार परिषद में बताया कि गणेशोत्सव निर्विघ्न संपन्न हो, इसके लिए कई स्तरीय बैठकें और विशेष योजना तैयार की गई है।

82 समीक्षा बैठकें हो चुकीं

पुलिस ने अब तक 82 समीक्षा बैठकें, 32 चौक स्तरीय बैठकें, 60 शांति समिति बैठकें और 24 महिला सुरक्षा बैठके आयोजित की हैं। साथ ही मानाचे मंडल, ढोल-ताशा पथक, रोशनाई-ध्वनि यंत्रणा प्रतिनिधि और शासकीय अधिकारियों के साथ समन्वय बैठकों का आयोजन भी किया गया।

लगेंगे 50 मेटल डिटेक्टर गेट

फरासखाना क्षेत्र में 20 जग बंदोबस्त, चौकी व थाने स्तर प गश्त मानाच्या मंडल के पास पुलिस सहायता केंद्र और 50 मेटल डिटेक्टर गेट लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस अमलदार (6,286), पुलिस उपायुक्त (10), सहायक आयुक्त (27), पुलिस निरीक्षक (154), विशेष पथक, (14), विस्फोटक खोज पथक (07) भी तैनात रहेंगे।

शहर में तकनीकी सुरक्षा

2 प्रमुख स्थलों पर सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे।

  • एआई वीडियो एनालिटिक्स से संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई होगी।
  • आईपी-बेस्ड पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भीड़ नियंत्रण किया जाएगा।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल