पीएम मोदी, अहमदनगर-बीड़-परली रेल लाइन का उद्घाटन (pic credit; social media) 
पुणे

मराठवाड़ा को मिली बड़ी सौगात, पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे अहमदनगर-बीड़-परली रेल लाइन का उद्घाटन

Pune News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिवस और मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के मौके पर अहमदनगर-बीड़-परली वैजनाथ ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: मराठवाड़ा क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना सपना आखिरकार पूरा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अहमदनगर-बीड़-परली वैजनाथ ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। यह दिन ऐतिहासिक होगा क्योंकि इसी दिन मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस भी मनाया जाता है और संयोग से प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिवस भी इसी दिन है।

यह रेल परियोजना सेंट्रल रेलवे जोन के तहत तैयार हो रही है। कुल 261.25 किलोमीटर लंबे इस रेलमार्ग पर 23 नए रेलवे स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसकी अनुमानित लागत करीब 4,958 करोड़ रुपये है। हाल ही में अहमदनगर से नारायणडोह तक 67.78 किलोमीटर का खंड 1,200 करोड़ की लागत से पूरा हुआ है। शेष कार्य भी तेजी से संपन्न किया जा रहा है।

इस नई रेल लाइन से अहमदनगर से बीड़ और परली तक की दूरी अब 4 से 5 घंटे में पूरी की जा सकेगी। अहमदनगर, बीड़, लातूर और परली जैसे जिलों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। इससे मराठवाड़ा क्षेत्र में परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और आसान होगी।

परियोजना से होने वाले प्रमुख लाभ

  • आर्थिक विकास: यह रेलमार्ग कृषि उत्पादों, खासकर गन्ना और कपास के परिवहन को सरल बनाएगा। इससे स्थानीय किसानों और उद्योगों को सीधा लाभ होगा।

  • रोजगार: निर्माण और संचालन के दौरान हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

  • सामाजिक जुड़ाव: बेहतर कनेक्टिविटी से लोगों का आपसी संपर्क बढ़ेगा और क्षेत्र की सांस्कृतिक एकजुटता मजबूत होगी।

मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस 17 सितंबर, 1948 की याद दिलाता है, जब भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन पोलो’ के जरिए हैदराबाद निजाम के शासन का अंत किया था। अब उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी इस रेल परियोजना का शुभारंभ करेंगे। यह कदम न केवल मराठवाड़ा के दशकों पुराने संघर्ष को नई दिशा देगा बल्कि क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो