Cold Wave Alert:महाराष्ट्र में मौसम (सोर्सः सोशल मीडिया) 
पुणे

महाराष्ट्र में फिर से शीतलहर आएगी, मुंबई, पुणे और 'इन' जिलों के लिए अलर्ट, जानें इस हफ़्ते का मौसम

Cold Wave Alert: महाराष्ट्र में मौसम तेजी से बदल रहा है और आने वाले दिनों में शीतलहर की वापसी की संभावना जताई जा रही है; जानें मुंबई, पुणे और अन्य जिलों का ताज़ा मौसम अपडेट।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Weather Update :नए साल की शुरुआत के साथ ही महाराष्ट्र में मौसम तेज़ी से बदलता नजर आ रहा है। राज्यभर में ठंड का असर फिलहाल कुछ कम हुआ है, लेकिन जनवरी के पहले दिन मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, पालघर और कोंकण तट पर हुई बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। अब बारिश थम गई है और ठंड का प्रभाव भी कुछ हद तक कम हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा और क्या राज्य में फिर से शीतलहर लौटेगी।

मुंबई-पुणे का मौसम

मुंबई में आज, 5 जनवरी को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मुंबई और कोंकण तट पर सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है, जबकि दिन के समय मौसम शुष्क रहेगा। मुंबई की तरह ही पुणे और पश्चिमी महाराष्ट्र में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पुणे में सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले सप्ताह सुबह के समय हल्की ठंड और कोहरा महसूस होगा, लेकिन दिन के समय ठंड का असर कम रहने की संभावना है।

मराठवाड़ा और विदर्भ में कैसा रहेगा मौसम

मराठवाड़ा क्षेत्र में ज़्यादातर समय मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ़ रहने की उम्मीद है। छत्रपति संभाजीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।इसी तरह, उत्तर महाराष्ट्र, नासिक और नागपुर में भी पूरे सप्ताह मौसम लगभग ऐसा ही बना रहेगा। अमरावती जिले में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

फिर लौट सकती है शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल पूरे राज्य में ठंड का प्रभाव कम रहेगा और दोपहर व शाम के समय हवा में नमी भी कम महसूस होगी। हालांकि, आने वाले दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में फिर से शीतलहर लौटने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि रात और सुबह के समय ठंड बढ़ सकती है।

इसके अलावा, राज्य के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है और सड़क, रेल तथा हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण ट्रेनों के लेट होने या रद्द होने की स्थिति भी बन सकती है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन