गाड़ी खरीदी (सोर्स: AI) 
पुणे

महाराष्ट्र की सड़कों पर 2025 में आई 32.78 लाख नए गाड़ियां, मु्ंबई नहीं ये शहर रहा टॉप पर

Maharashtra News: 2025 में महाराष्ट्र में 32.78 लाख नए वाहन पंजीकृत हुए, जो पिछले वर्ष से 13.55% अधिक है। दोपहिया वाहन सबसे आगे रहे। पुणे और मुंबई में सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन दर्ज हुआ।

आकाश मसने

Maharashtra Vehicle Registration 2025: महाराष्ट्र में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2025 के दौरान नए वाहनों के पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 32.78 लाख नए वाहन पंजीकृत हुए, जबकि वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 28.87 लाख था। इस तरह एक वर्ष में वाहन पंजीकरण में करीब 13.55 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दोपहिया वाहन सबसे आगे

नए पंजीकृत वाहनों में दोपहिया वाहनों की संख्या सबसे अधिक रही। वर्ष 2025 में कुल 22.92 लाख दोपहिया वाहनों का पंजीकरण किया गया। इसके बाद 5.05 लाख कारें पंजीकृत हुईं। कृषि क्षेत्र में उपयोग होने वाले 1.46 लाख ट्रैक्टर, 1.35 लाख ट्रक और 88,352 ऑटो रिक्शा भी पंजीकरण सूची में शामिल रहे। इसके अलावा 57,159 अन्य श्रेणी के वाहन और 13,346 बसें पंजीकृत की गईं।

पुणे और मुंबई रहे सबसे आगे

जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो पुणे में सबसे अधिक 3,31,488 वाहनों का पंजीकरण हुआ। वहीं, महानगर मुंबई में कुल 3.02 लाख नए वाहन दर्ज किए गए। यह दर्शाता है कि शहरी क्षेत्रों में निजी वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है।

त्योहारों में बढ़ी खरीदारी

महाराष्ट्र के 58 आरटीओ कार्यालयों में हुए कुल पंजीकरण में से सबसे अधिक वाहन अक्टूबर और नवंबर महीनों में दर्ज किए गए। इन दो महीनों में त्योहारों के दौरान 8.56 लाख वाहनों का पंजीकरण हुआ। इसके विपरीत फरवरी माह में सबसे कम 1.99 लाख नए वाहन पंजीकृत हुए।

महाराष्ट्र में सड़कों का जाल

आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, महाराष्ट्र का कुल सड़क नेटवर्क 3,28,526 किलोमीटर में फैला है। इसमें 18,366 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग, 2,692 किलोमीटर प्रमुख राज्य मार्ग और 3,922 किलोमीटर अन्य राज्य मार्ग शामिल हैं, जबकि शेष जिला सड़कें हैं।

हालांकि, वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ सड़क सुरक्षा भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। जनवरी से नवंबर के बीच राज्य में 33,002 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 14,066 लोगों की जान गई और 29,038 लोग घायल हुए।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय