महाराष्ट्र में हर साल होगी एग्री हैकथॉन प्रतियोगिता (सोर्स: AI) 
पुणे

महाराष्ट्र में हर साल होगा एग्री हैकथॉन, विजेताओं को अजित पवार के नाम पर मिलेंगे 25 लाख तक के इनाम

Maharashtra Agri Hackathon: महाराष्ट्र में कृषि क्षेत्र को हाईटेक बनाने के लिए 'एग्री हैकथॉन' को स्थायी मंजूरी मिल गई है। विजेताओं को 25 लाख रुपये का मुख्य पुरस्कार दिया जाएगा।

आकाश मसने

Agriculture And Livestock Exhibition In Pune: महाराष्ट्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एग्री हैकथॉन को राज्यस्तरीय स्थायी योजना के रूप में मंजूरी दे दी है। कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने बताया कि इस पहल से राज्य के सभी नौ कृषि-जलवायु क्षेत्रों की स्थानीय कृषि समस्याओं के तकनीक आधारित समाधान विकसित किए जा सकेंगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नाम पर मुख्य पुरस्कार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की घोषणा के अनुसार प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ विजेता को दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नाम पर मुख्य पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता को 25 लाख रुपये और उपविजेता को 15 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

क्या है एग्री हैकथॉन प्रतियोगिता?

कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने बताया कि एग्री हैकथॉन प्रतियोगिता में शोधकर्ता, स्टार्टअप, विद्यार्थी, कृषि वैज्ञानिक, इंजीनियर और उद्यमी मिलकर किसानों की समस्याओं के समाधान तैयार करेंगे। हर वर्ष कृषि क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियों पर आधारित समस्या-विवरण तय किए जाएंगे और चयनित तकनीकों का खरीफ सीजन में खेतों में परीक्षण होगा। चारों कृषि विश्वविद्यालयों में बारी-बारी से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा सफल तकनीकों का सत्यापन कर व्यापक उपयोग किया जाएगा।

22 जुलाई से राज्यस्तरीय कृषि एवं पशुधन प्रदर्शनी

दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जयंती के अवसर पर 22 जुलाई 2026 से पुणे के कृषि महाविद्यालय में राज्यस्तरीय कृषि एवं पशुधन प्रदर्शनी आयोजित होगी। कृषि मंत्री भरणे ने बताया कि मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार इसके उद्घाटन में शामिल होंगे।

कृषि एवं पशुधन प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि प्रसंस्करण, पशुधन विकास और कृषि स्टार्टअप्स से जुड़ी नई तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और प्रत्यक्ष प्रदर्शन के माध्यम से नई तकनीकों की जानकारी मिलेगी।

सात दिन में निपटेंगी बीज-खाद संबंधी शिकायतें

राज्य सरकार ने बीज, खाद और कीटनाशकों की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए तालुकास्तरीय शिकायत निवारण समितियों का पुनर्गठन किया है। कृषि मंत्री ने बताया कि शिकायत मिलने के सात दिनों के भीतर खेत पर जांच कर अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जांच के दौरान संबंधित कंपनी और विक्रेता की उपस्थिति अनिवार्य होगी तथा नमूनों की अधिकृत प्रयोगशालाओं में जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिक शिकायतें मिलने पर अतिरिक्त समितियां भी गठित की जाएंगी।

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास