देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) 
पुणे

संभव हुआ तो मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव, सीएम फडणवीस ने कर दिया ऐलान, गठबंधन पर कही बड़ी बात

Maharashtra Local Body Elections: पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थानीय निकाय चुनाव पर महायुति गठबंधन का पक्ष रखा। उनका कहना है कि संभव हुआ तो गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा।

प्रिया जैस

पुणे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार राज्य में जल्द ही मनपा, नगर पालिका,जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव होंगे। इसको लेकर सभी दल तैयारी में जुट गए हैं। हम आगामी मनपा चुनाव महायुति के रूप में मिलकर लड़ेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में तय समय पर स्थानीय निकाय चुनाव कराने का प्रयास करेगी और महायुति गठबंधन मिलकर यह चुनाव लड़ेगा।

देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में संवाददाताओं से कहा कि महायुति गठबंधन की सत्तारूढ़ पार्टियां - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना जहां भी संभव होगा, मिलकर लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि जहां सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाती, वहां घटक दल स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकते हैं।

एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि महायुति के सहयोगी दल चुनाव प्रचार के दौरान एक-दूसरे की आलोचना करने से बचेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘‘हम राज्य में निकाय चुनाव समय पर कराने का प्रयास करेंगे। यदि कुछ क्षेत्रों में मानसून अधिक तीव्र होता है, तो आवश्यकता पड़ने पर हम निर्वाचन आयोग से 15-20 दिन का विस्तार मांगेंगे।'' उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र में ओबीसी आरक्षण मुद्दे के कारण पांच साल से अधिक समय से रुके हुए स्थानीय निकाय चुनावों का रास्ता साफ कर दिया है। न्यायालय ने राज्य चुनाव आयोग को चार सप्ताह में इसकी अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया था। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति एक एकजुट संगठन के रूप में निकाय चुनाव लड़ेगी, जिसे छोटा विधानसभा चुनाव माना जा रहा है।

गैंगस्टरों का नहीं होगा महिमामंडन

उन्होंने कहा अपवादस्वरूप अगर ऐसा हुआ कि हमें अकेले चुनाव लड़ना पड़ा तो हम ऐसा करेंगे। हालांकि, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव प्रचार के दौरान गठबंधन के साथी एक-दूसरे की आलोचना न करें। हमारा जोर मुख्य रूप से महायुति के रूप में स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ने पर रहेगा। देवेंद्र फडणवीस नगर आयुक्तों और नगर परिषद के मुख्य अधिकारियों की एक कार्यशाला में भाग लेने के लिए पुणे में थे।

नासिक में राज्य मंत्री गोपीचंद पडलकर की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लॉरेंस बिश्नोई का पोस्टर सामने आने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल में बंद गैंगस्टर की तस्वीर प्रदर्शित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। फडणवीस ने कहा कि सरकार राज्य में किसी भी गैंगस्टर का महिमामंडन नहीं होने देगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Hisar Murder Case: CM सैनी से बातचीत के बाद बनी सहमति, 14 दिन बाद आज जिवन का किया जाएगा अंतिम संस्कार

मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

JSSC ऑफिस में CID की बड़ी रेड! सचिव से हुई पूछताछ, CGL परीक्षा में धांधली की जांच तेज

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे से लेकर स्मृति ईरानी तक...इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी