मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे में खुलेगा महाराष्ट्र का पहला CBSE जिला परिषद स्कूल, ज्याेतिबा फुले की जयंती पर CM फडणवीस करेंगे उद्घाटन

Maharashtra CBSE ZP School: पुणे के खानवाड़ी में खुला महाराष्ट्र का पहला CBSE जिला परिषद ज्योति-सावित्री स्कूल शुरू होगा। महात्मा फुले की 200वीं जयंती पर मुख्यमंत्री फडणवीस इसका उद्घाटन करेंगे।

आकाश मसने

Maharashtra First CBSE ZP School In Pune: महाराष्ट्र का पहला सीबीएसई जिला परिषद स्कूल ‘ज्योति-सावित्री जिला परिषद स्कूल’ पुणे जिले के खानवाड़ी गांव में शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। यह गांव महात्मा ज्योतिबा फुले का पैतृक स्थान है और उनकी जयंती के 200 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह पहल की जा रही है। यह स्कूल गैर-लाभकारी संस्था ‘क्रिस्टल हाउस इंडिया’ द्वारा संचालित किया जाएगा। वर्तमान शैक्षणिक सत्र से प्री-प्राइमरी से कक्षा 2 तक 260 वंचित छात्रों को प्रवेश दिया गया है, जिन्हें निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। छात्रों का चयन घर-घर सर्वे और सत्यापन के आधार पर किया गया है।

2000 छात्रों को मिलेगी शिक्षा

पुणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल के अनुसार, भविष्य में यह स्कूल करीब 2000 छात्रों को शिक्षा देने में सक्षम होगा। खानवाड़ी में इस परियोजना के लिए 12 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। अगले शैक्षणिक वर्ष से कक्षा 6 से आवासीय सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिसमें 40 छात्रों के रहने की व्यवस्था होगी। हालांकि, इन कक्षाओं में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा और शुल्क लिया जाएगा।

CSR के तहत 21 करोड़ का योगदान

स्कूल के निर्माण के लिए फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने सीएसआर के तहत 21 करोड़ रुपये का योगदान दिया है, जबकि 15 करोड़ रुपये जिला योजना समिति और जिला परिषद निधि से दिए गए हैं। स्कूल भवन तैयार हो चुका है और छात्रावास का निर्माण अंतिम चरण में है। इस सीबीएसई स्कूल में डिजिटल शिक्षा के साथ प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। छात्रों को नाश्ता, भोजन, यूनिफॉर्म, कपड़े और परिवहन जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक शिक्षा दी जाएगी

स्कूल में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक शिक्षा दी जाएगी। प्रशासनिक नियंत्रण जिला परिषद के पास रहेगा, जबकि दैनिक संचालन ‘क्रिस्टल हाउस इंडिया’ द्वारा किया जाएगा। जिला परिषद का एक अधिकारी स्कूल में तैनात रहेगा, लेकिन रोजमर्रा के कामकाज में परिषद की सीधी भूमिका नहीं होगी। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, एकनाथ शिंदे सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें