देवेंद्र फडणवीस किसान राहत (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

महाराष्ट्र में 30 जून से पहले होगी किसानों की कर्जमाफी, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान

Maharashtra Farm Loan Waiver: देवेंद्र फडणवीस ने ‘पुणे एग्रो हैकाथॉन 2026’ में किसानों के लिए 30 जून से पहले कर्जमाफी की घोषणा का संकेत दिया। कर्ज से परेशान किसान की आत्महत्या ने चिंता बढ़ा दी है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Farm Loan Waiver News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'पुणे एग्रो हैकाथॉन 2026' के समापन कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट किया कि सरकार 30 जून से पहले किसानों के लिए कर्जमाफी की घोषणा करेगी। कर्जमाफी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और कैबिनेट उपसमिति की बैठक भी पूरी हो चुकी है।

कुछ जिलों से अतिरिक्त तकनीकी जानकारी मांगी गई है, जो मिलते ही प्रक्रिया पूरी कर अंतिम निर्णय घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कर्जमाफी को लेकर सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।

आवश्यकता से अधिक बिजली उपलब्ध

बिजली संकट के मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में ऊर्जा संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है। आवश्यकता से अधिक बिजली उपलब्ध है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में तकनीकी खराबी के कारण अस्थायी समस्याएं सामने आ रही हैं।

बैंक कर्ज ने ली एक और किसान की जान

उधर, हिंगोली के जयपूरवाडी गांव में कर्ज और लगातार फसल नुकसान से परेशान एक किसान ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 17 मई को सामने आई। सूचना मिलते ही हिंगोली ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया।

मृत किसान की पहचान मारोती नामदेव फालके के रूप में हुई, उसके पास करीब साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि थी, परिवार में मां, पत्नी और एक बेटा है। मारोती फालके ने खेती के लिए बैंक से कर्ज लिया था, पिछले दो-तीन वर्षों से फसल खराब होने के कारण वह आर्थिक और मानसिक तनाव में थे।

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?