महाराष्ट्र ऑटो हड़ताल सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

ई-बाइक टैक्सी के विरोध में 23 नवंबर को महाराष्ट्र बंद जैसे हालात, 15-20 लाख ऑटो चालक हड़ताल में होंगे शामिल

Pune Auto Driver Protest: ई-बाइक टैक्सी सेवाओं की अनुमति के विरोध में 23 नवंबर को महाराष्ट्र में एक दिवसीय ऑटो रिक्शा हड़ताल होगी। यूनियनों ने परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के इस्तीफे की मांग की है।

रूपम सिंह

Highlights

  • 23 नवंबर को महाराष्ट्र में ऑटो रिक्शा चालकों की राज्यव्यापी हड़ताल।

  • ई-बाइक टैक्सी की मंजूरी वापस लेने की मांग।

  • पुणे में RTO के बाहर प्रदर्शन, 15-20 लाख चालक आंदोलन में शामिल होने का दावा।

Maharashtra Auto Rickshaw Strike: महाराष्ट्र में ई-बाइक टैक्सी सेवाओं को यात्री परिवहन की अनुमति देने के विरोध में ऑटो रिक्शा यूनियनों ने सोमवार, 23 नवंबर को राज्यव्यापी एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है।

इस दौरान पुणे सहित राज्य के विभिन्न जिलों में ऑटो रिक्शा चालक प्रदर्शन करेंगे। पुणे जिला रिक्शा चालक एवं मालिक एक्शन कमेटी और अन्य यूनियनें सुबह 11 बजे पुणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगी।

पुणे में 1.5 लाख चालकों के शामिल होने का दावा

यूनियन प्रतिनिधियों का दावा है कि पुणे जिले के करीब 1.5 लाख और पूरे महाराष्ट्र में 15 से 20 लाख ऑटो रिक्शा चालक आंदोलन में शामिल हो सकते हैं। यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि राज्य सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो एक दिवसीय हड़ताल के बाद अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ई-बाइक टैक्सी मंजूरी वापस लेने की मांग

ऑटो रिक्शा यूनियनों का कहना है कि यात्री परिवहन में ई-बाइक टैक्सी सेवाओं को अनुमति देने से पारंपरिक ऑटो रिक्शा व्यवसाय प्रभावित होगा। उनके मुताबिक, इससे लाखों चालकों और उनके परिवारों की आजीविका पर संकट पैदा हो सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन की घोषणा करते हुए यूनियन प्रतिनिधियों ने परिवहन विभाग पर अनधिकृत यात्री परिवहन सेवाओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने ई-बाइक टैक्सी सेवाओं को दी गई मंजूरी तत्काल वापस लेने की मांग की है।

परिवहन मंत्री के फैसलों पर भी नाराजगी

यूनियनों ने परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक द्वारा लिए गए फैसलों को रद्द करने की मांग की है। उनका आरोप है कि इन फैसलों से पारंपरिक ऑटो रिक्शा क्षेत्र के हित प्रभावित हो रहे हैं। यूनियन प्रतिनिधियों ने परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई है।

जिला कलेक्टर कार्यालयों के बाहर भी प्रदर्शन

राज्यव्यापी आंदोलन के तहत 23 नवंबर को महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न जिलों में कलेक्टर कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यूनियनों ने स्पष्ट किया है कि ई-बाइक टैक्सी सेवाओं की मंजूरी वापस लेने और उनकी मांगों पर उचित निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Shivangi Singh Tilak Photos: शिवांगी के तिलक में क्या-क्या हुआ खास? देखें समारोह की वायरल तस्वीरें

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाएं अपना गढ़

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे